सामान्य ज्ञान

मोगम्मा
05-Jul-2020 11:38 AM
मोगम्मा

मोगम्मा, काहिरा मिस्र में स्थित एक सरकारी भवन है। यह तहरीर चौक बनाने के लिए बनाई गई ढेर सारी परियोजनओं का एक हिस्सा है। यहां पहले ब्रितानी सेना के बैरक़ हुआ करते थे। वर्ष 1945 में अंग्रेजों के जाने के बाद जब राजा फ़ारूख ने इन बैरकों को नष्ट करने का आदेश दिया तब नया शहर और क्षेत्र बनाने के लिए  कई सारी परियोजनाओं के प्रस्ताव मंगाए गये।

वर्ष 1945 के इन्हीं परियोजनाओं में से एक केन्द्रीकृत, सर्व शक्ति संपन्न प्रशासकीय भवन बनाने का विचार था। इसका निर्माण 1946 में शुरु हुआ और 1949 में यह बन कर तैयार हो गया। भवन की स्थापत्य शैली 1940 के आधुनिकता दर्शाती है। इस प्रकार के सरकारी भवन न्यूयॉर्क, बुफैलो, पेरिस में पाए जाते हैं। यह भवन सोवियत संघ से प्रभावित नहीं है जैसा की अधिकतर लोग समझते हैं। साथ ही यह भवन मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासीर के द्वारा नहीं बनवाई गई थी, क्योंकि नासीर भवन के बनने के कई सालों बाद नवंबर 1954 तक मिस्र के नेता नहीं बने थे।

मोगम्मा काहिरा नगर क्षेत्र में तहरीर चौक के दक्षिण में स्थित है।  मोगम्मा एक प्रशासकीय सरकारी भवन है जहां सरकार के सभी प्रशासकीय कार्य किए जाते हैं। जैसे कि यहां लोग अपने विभिन्न प्रकार के सरकारी कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, या वीज़ा जैसे जरूरी सरकारी दस्तावेज़ बनवाने जाते हैं। इस भवन में सरकार के कर प्रशासन विभाग, अग्निशामक विभाग, पासपोर्ट विभाग हैं। इस 14 मंजि़ला भवन में 18 हज़ार सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।  मोगम्मा का ढांचा और स्थापत्य कला 1940 के आधुनिक वास्तुकला से प्रेरित है जिसे मिस्र के वास्तुशाष्त्री कमाल इस्माईल ने बनाया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news