ताजा खबर

निगम के पूर्व नेता ने भाजपा ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो
05-Jul-2020 1:53 PM
निगम के पूर्व नेता ने भाजपा ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो

ग्रुप एडमिन भाजपा महिला नेत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जुलाई।
नगर निगम के एक पद पर रहे एक भाजपा नेता ने पार्टी के अधिकृत वाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड कर संगठन के कई नेताओं को नाराज कर दिया। इस अश्लील वीडियो को नहीं हटाने के बाद एडमिन महिला भाजपा नेत्री ने पूरे गु्रप को ही डिलीट कर दिया।
 
बताया गया है कि उक्त भाजपा नेता के रवैये से संगठन पहले से ही परेशान है। नगर निगम की राजनीति में उस पर कई तरह के चारित्रिक सवाल भी सांगठनिक नेताओं ने उठाए थे। सियासी गुट में एक बड़े नेता का शह मिलने के कारण वह खुलेआम मनमानी करता रहा है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह 9 बजे भाजपा गु्रप में अश्लील वीडियो को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए। जबकि उक्त ग्रुप की एडमिन एक महिला है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फौरन उक्त निगम के नेता को वीडियो डिलीट करने को कहा गया, लेकिन उसने ग्रुप के बजाय सिर्फ अपने मोबाइल से वीडियो डिलीट किया। बताया जा रहा है कि महिला एडमिन ने इस रवैये से नाराज होकर ग्रुप को ही डिलीट कर दिया। पिछले कुछ सालों में भाजपा के दूसरे ग्रुपों में भी अश्लील वीडियो अपलोड होने के मामले सामने आए हैं। 

बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री ने उक्त नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि वीडियो अपलोड करने वाले नगर निगम के इस नेता को संगठन के एक बड़े पदाधिकारी का संरक्षण है। ऐसे में कार्रवाई होने की संभावना कम दिख रही है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news