सामान्य ज्ञान

यूनेस्को की नई विश्व धरोहरें
10-Jul-2020 12:01 PM
यूनेस्को की नई विश्व धरोहरें

 संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को अपनी विश्व धरोहरों की सूची में हर साल नई इमारकों और जगहों को संरक्षण के लिए जोड़ती रहती है। इस बार इस सूची में कई नाम शामिल किए गए हैं। 
1. जर्मनी के  हैमबर्ग का स्पाइशरस्टाड जिला  इन्हीं में से एक है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस (गोदाम) डिस्ट्रिक्ट माना जाता है। ये जिला अपने पुलों , नहरों, लाल ईंट वाली ऊंची इमारतों के लिए जाना जाता है। 
2. जापान में नागाशाकी के पास गंकानजिमा द्वीप है, इसे भी विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यहीं से 19 वीं सदी में देश की औद्योगिक क्रांति की शुरुआत मानी जाती है। 
3. पूर्वी फ्रांस का शैंपने वाइनयार्ड भी इस सूची में शामिल हो गया है। यहां बनने वाली वाइन को इसी इलाके के नाम से ही जाना जाता है। 
4. इसराइल का नेक्रोपोलिस ऑफ बेथ शेअरीम भी अब विश्व धरोहर बन चुका है। यहां स्थित यहूदी कब्रों के तहखाने ईसापूर्व दूसरी सदी तक पुराने हैं। 
5. पूर्वी तुर्की का दियारबाकिर किला और हेवसल गार्डेन्स, रोमन काल के हैं और अब विश्व धरोहर बन चुके हैं। 
6. ईरान का प्राचीन शहर सुसा दुनिया के सबसे बड़े पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यहां अलामाइट , फारसी, पारखो सांस्कृतिक परंपराओं के अवशेष मिलते हैं। 
7. स्कॉटलैंड का फोर्थ ब्रिज 1890 में बना था। फोर्थ नदी के ऊपर बने इस पुल पर आज भी ट्रेनें गुजरती हैं। 
8. मंगोलिया के खल्दुन माउंटेन को चंगेज खान का जन्म स्थल माना जाका है।  ये भी धारणा है कि यहां उन्हें दफ्न किया गया था।  अब यह विश्व धरोहर हैं। 
9. अमरीकी राज्य टेक्सस में 1836 की ऐतिहासिक टेक्स्न वार ऑफ इंडिपेंडेंस की लड़ाई के स्थल अलामो को भी विश्व धरोहर की  सूची में शामिल किया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news