मनोरंजन
अपने समय की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था। उन्हें देखकर, यह कहना मुश्किल होगा कि वह 60 साल की हैं, क्योंकि आज भी संगीता ने खुद को बहुत फिट और सुंदर रखा है। शुरुआत से ही वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं।
सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनका नाम सुर्खियों में था। यहां तक कि कुछ सूत्रों से पता चला है कि दोनों शादी भी करने वाले थे और कहा जाता है कि उनकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे लेकिन आखिरी मौके पर संगीता ने शादी करने से इनकार कर दिया।
संगीता को बचपन से ही ग्लैमर वल्र्ड से प्यार था। उन्होंने वर्ष 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता। इन सब के बाद वह मॉडलिंग के साथ साथ फिल्मों में एक बड़ा नाम बन गई थीं। इस दौरान संगीता और अभिनेता सलमान खान एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 27 मई 1994 को शादी करने वाले थे। संगीता के मुताबिक, सलमान ने खुद ही अपनी शादी की तारीख तय की थी।
संगीता और सलमान ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, उस समय संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल से रिलेशनशिप में थे। यह भी माना जाता है कि उनका प्रेम भरा रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं, ऐसी भी खबरें थीं कि दोनों की शादी का कार्ड भी छप चुका है। सलमान ने खुद फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो कॉफ़ी विद करण में यह बात कबूल की कि संगीता ने शादी का कार्ड छपवाया था लेकिन उन्होंने खुद इस शादी से इनकार कर दिया।