सामान्य ज्ञान

कल्कि अवतार
30-Jul-2020 11:51 AM
कल्कि अवतार

कल्कि अवतार भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है। इसके अतिरिक्त इसी आधार पर  कल्कि पुराण का भी नामकरण हुआ है। इसके अनुसार विष्णु का कल्कि अवतार कलियुग के अंत में होगा। कल्कि रूप में अवतरित होकर विष्णु  कलि का संहार कर सत युग का आविर्भाव करेंगे।

इनके साथ ही पद्या रूप में लक्ष्मी भी अवतार लेंगी। कल्कि इनका पाणिग्रहण करेंगे।  इसके बाद विश्वकर्मा द्वारा निर्मित  शंभल  नगर में ये वास करेंगे। वहीं बौद्धों का दमन तथा कुथोदर नामक राक्षसी का वध करेंगे। इसके उपरान्त मल्लाह  नामक राजा की मुक्ति होगी।  इसके उपरान्त भूलोक के समस्त अत्याचारों के विनाश के बाद सतयुग का आविर्भाव होगा। भूतल पर देव तथा गंधर्व आदि प्रकट होंगे। अंत में कल्कि भगवान वैकुण्ठ लौट जाएंगे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news