सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-30 जुलाई
30-Jul-2020 11:59 AM
हर दिन हॉट सीट-30  जुलाई

1. निम्नलिखित में से कौन सा एक कीटहारी पादप है?
(अ) पैशन फ्लावर पादप (ब) घटपर्णी (स) रात की रानी (द) फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट
2. कैथोड किरणें किस रूप में चलती हैं?
(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में 
3. चेहरे के घाव से अत्यधिक रक्तस्राव किस कारण होता है?
(अ) इसकी प्रचुर संवहनता के कारण (ब) यह हृदय के निकट है (स)इसकी त्वचा मृदु है (द)आनन पेशी के तीव्र संकुचन के कारण
4. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवित कोशिका का प्रधान संरचनात्मक तत्व है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) कार्बन (द) नाइट्रोजन
5. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है?
(अ)अभियांत्रिकी (ब) कागज एवं लुगदी (स) वस्त्रोद्योग (द) ताप शक्ति
6. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता?
(अ) संसद (ब) उच्चतम न्यायालय (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
7. बजट पहले किसके द्वारा पारित किया जाता है?
(अ) लोकसभा (ब)राज्य सभा (स) लोकसभा और राज्यसभा में संयुक्त रूप से (द) राष्ट्रपति द्वारा
8. संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार विश्व के किस संविधान से लिया गया है?
(अ) स्विट्जरलैण्ड (ब) कनाडा (स)अमरीका (द) इंग्लैंड की संवैधानिक परंपरा से 
9. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी होती है?
(अ) 22 दिसंबर को (ब) 21 जून को (स) 22 सितंबर को (द) 3 जनवरी को
10. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण निम्नलिखित में से किस वर्ष किया गया?
(अ) 1662 ई. (ब) 1745 ई. (स) 1884 ई. (द) 1947 ई.
11. हिमालय पर्वत निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत आता है
(अ) ब्लॉक पर्वत (ब) नवीन वलित पर्वत (स) अवशिष्ट पर्वत (द) ज्वालामुखी पर्वत
12. निम्नलिखित में से कौन एक पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
13. निम्न में से कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
(अ) नील नदी (ब) कांगो नदी(स)अमेजन नदी(द)नाइजर नदी
14. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
15. महासागरों में सबसे बड़ा महासागर कौन सा है, जो पृथ्वी के एक-तिहाई हिस्से में फैला हुआ है ?
(अ) प्रशांत महासागर (ब)हिन्द महासागर (स)आर्कटिक महासागर (द) अटलांटिक महासागर
16. लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा निम्नलिखित में कौन सी है?
(अ) उर्दू (ब) तमिल (स) मलयालम (द) हिंदी
17. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भूपटल, मेंटल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?
(अ) होम्स (ब) जेफरीज (स) डेली (द) ग्राट
18. सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मोनेडनॉक (ब) गुयॉट (स) इन्सेलबर्ग (द) ज्यूजेन
19. भारत में योजना की अवधारणा किस वर्ष स्वीकार की गई?
(अ) 1931 (ब) 1945 (स) 1950 (द) 1952
20. दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-2007) में औसत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य क्या है?
(अ)5.6 प्रतिशत(ब)5.8 प्रतिशत(स)8.0प्रतिशत(द)6.5 प्रतिशत
21. भारत में इंदिरा गांधी राष्टï्रीय उड्डïयन अकादमी कहां स्थापित की गई हैै?
(अ) कानपुर में (ब) रायबरेली में (स) पुणे मेें (द) पानीपत
22. राडार का आविष्कार किसने किया था?
(अ) न्यूटन ने (ब) रॉबर्ट वाट्सन ने (स) लियोन पेनेटा ने (द) जेम्ब ब्लैक ने
23. देश में सीसा उत्पादक प्रतिष्ठïान निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थापित है?
(अ) चंदेरिया, राजस्थान (ब) टुण्डू, बिहार (स) विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश (द) उपरोक्त सभी
24. केंचुए की कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब) दो (स) बहुत (द) कोई नेत्र नहीं
25. निम्नलिखित में से कौन सा जीव बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होता है?
(अ) मधुमक्खी (ब) बर्रे (स) तितली (द) पतंगा
26. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
27. सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है?
(अ) कश्मीर घाटी में (ब) शांत घाटी में (स) सुरमा घाटी में (द) फूलों की घाटी में
28. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
29. धूप की कौन सी किरणें सौर कुकर को गरम करने में सहायता करती हैं?
(अ)एक्स किरणें(ब)वाई किरणें (स)गामा किरणें (द)सभी  किरणें


सही जवाब-1.(ब) घटपर्णी, 2.(ब)सरल रेखा में, 3.(अ)इसकी प्रचुर संवहनता के कारण, 4.(स)कार्बन, 5.(द) ताप शक्ति, 6.(अ) संसद, 7.(अ)लोकसभा, 8.(स) अमरीका, 9.(द) 3 जनवरी को, 10.(स) 1884 ई., 11.(ब) नवीन वलित पर्वत, 12.(ब) पेटागोनिया का पठार, 13.(ब) कांगो नदी,  14.(अ) ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट में,15.(अ)प्रशांत महासागर, 16.(स)मलयालम,17.(द)ग्राट, 18.(ब) गुयॉट, 19.(स) 1950, 20.(स) 8.0 प्रतिशत, 21.(ब) रायबरेली में, 22.(ब) रॉबर्ट वाट्सन, 23.(द) उपरोक्त सभी, 24.(द)कोई नेत्र नहीं, 25.(द) पतंगा,26.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 27.(ब)शांत घाटी में, 28.(ब)जलवायु, 29.(द) सभी किरणें ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news