खेल

राफेल के साथ ही पड़ोसी देशों में भूकंप आ गया होगा-क्रिकेटरों ने कहा
30-Jul-2020 4:26 PM
राफेल के साथ ही पड़ोसी देशों में भूकंप आ गया होगा-क्रिकेटरों ने कहा

नई दिल्ली, 30 जुलाई। दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान राफेल भारतीय एयरफोर्स में शामिल हो गया है। फ्रांस से पांच लड़ाकू विमान राफेल भारत पहुंच गया है। अंबाला में राफेल विमानों की लैंडिग हुई है। पूरा भारत इस समय गर्व से सिर उठाकर पूरी दुनिया के सामने खड़ा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों ने भी ट्वीट कर राफेल विमानों की भारत में आने पर अपना रिएक्शन दिया है। भारतीय क्रिकेट मनोज तिवारी  ने तो ट्वीट में ये बात भी लिख दी है कि राफेल  के भारत में उतरने के साथ ही पड़ोसी देशों में भूकंप आ गया होगा। मनोज तिवारी के अलावा शिखर धवन ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है।

धवन ने अपने ट्वीट में इसे इनक्रेडिबल इंडिया मोमेंट करार दिया है। सुरेश रैना ने भी ट्वीट कर इस मौके पर अपना रिएक्शन दिया है। रैना ने इसे भारतीय वायुसेना का गौरवशाली क्षण करार दिया है। 

गौरतलब है कि राफेल दुनिया का सबसे ताकतवर विमान है। इस विमान के जरिए मिसाइल को सैकड़ों किलोमीटर तक अचूक निशाना के साथ छोड़ा जा सकता है। ट्विटर पर भारतीय लोग राफेल को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

राफेल का पहला बैच अंबाला हरियाणा के अंबाला में उतरा है। गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से राफेल डील के तहत 36 विमान खरीदे हैं। इनमें से पहले पांच विमान बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे हैं। पूरे के पूरे 36 विमान 2022 के पहले भारत को डिलीवर कर दिए जाएंगे। (एनडीटीवी)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news