सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-2 अगस्त
02-Aug-2020 1:10 PM
हर दिन हॉट सीट-2 अगस्त

 1. देश में रेल गाडिय़ों की गति बढ़ाने की योजना के तहत रेलवे ने क्या  कार्यक्रम शुरू किया है?

(अ) मिशन गति (ब)मिशन रेलवे (स)रेल सुधार अभियान  (द) मिशन रफ्तार

2. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने भारत में किस स्थान पर पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हेतु एनटीपीसी व एनएचपीसी के साथ समझौता किया?

(अ) बेंगलुरु (ब) बिलासपुर, छत्तीसगढ़ (स)बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश (द) आगरा

3. हिंसा से पीडि़त महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी और मानसिक सहायता मुहैया कराने हेतु केंद्र सरकार ने देशभर में 660 केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। इन केंद्रों को क्या नाम दिया गया है?

(अ) वन स्टाप सेंटर (ब)महिला मुक्ति केंद्र (स)कानूनी केंद्र (द) मानसिक सहायता केंद्र

4. वह देश जिसके साथ भारत ने एक संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को वर्ष 2016 का विषय बनाया?

(अ) जापान (ब) अमेरिका (स)इंग्लैंड (द) चीन

5. आइनॉक्स विंड ने निम्नलिखित में से किस पावर विंड कंपनी का अधिग्रहण किया?

(अ) इनैबिलॉन लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड (ब)अपोलो टायर्स (स) थिंकसेल लर्निंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (द) सरयू विंड पावर

6. किस तत्व के सर्वाधिक समस्थानिक होते हैं?

(अ) यूरेनियम (ब) रेडियम (स) हाइड्रोजन (द) पोलोनियम

7. नवजात शिशु को बीसीजी का टीका लगभग लगाया जाता है?

(अ) जन्म के एक साल के अंदर (ब) जन्म के दो महीने के अंदर (स) जन्म के 7 दिनों के भीतर (द) लगाने की जरूरत ही नहीं होती है

8. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचाती है?

(अ) जोण्डा (ब) सांताअना (स) नार्दर (द) चिनूक

9. धारणीय कृषि का अर्थ क्या है?

(अ) आत्मनिर्भरता (ब) विश्व व्यापार संगठन के मानकों के अंतर्गत कृषि निर्यात तथा आयात कर सकना (स) भूमि का इस प्रकार प्रयोग कि उसका गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे (द) कृषि प्रयोग हेतु अप्रयुक्त भूमि को प्रयोग में लाना

10. ज्वालामुखी से उत्सर्जित होने वाली अत्यधिक प्रचुर गैस है?

(अ) जलवाष्प (ब) होलियम (स) सल्फर डाइ ऑक्साइड (द) कार्बन डाइ-ऑक्साइड

11. हिमालय एवं गिरिपद के सहारे भूकंपों की सर्वोत्तम व्याख्या की जाती है?

(अ) प्लेट विवर्तनिकी के संदर्भ में (ब) हिमालय की युवावस्था के संदर्भ में (स) कमजोर तथा बड़े पैमाने पर असंपीडित चट्टानों के संदर्भ में (द) प्लेटों के अपसरण के संदर्भ में

12. इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?

(अ)पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान (ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान (स) अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को (द)पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धि के लिए

13. तमिल का गौरवगं्रथ जीवन चिंतामणि किससे संबंधित है?

(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) हिंदू (द) ईसाई

14. तमिल भाषा के शिल्पादिकारम् और मणिमेखलाई नाम गौरवग्रंथ किससे संबंधित है?

(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) हिंदू धर्म (द) ईसाई धर्म

15. वेम्बानद झील किस राज्य में स्थित है?

(अ) उड़ीसा (ब) आंध्र प्रदेश (स) केरल (द) कर्नाटक

16. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?

(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप

17. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?

(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी

18. जैविक गैस से ग्रामीण क्षेत्रों को कौन सा लाभ मिलता हैं?

(अ) रोजगार उपलब्धक (ब) ग्रामीण उद्योग के लिए ऊर्जा स्रोत (स) ग्राम को साफ रखती है (द) ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति

19. निम्नलिखित में से भारत में सबसे ऊंची सडक़ है?

(अ)श्रीनगर व गुलमर्ग के बीच (ब) लेह व मनाली के बीच (स) दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी के बीच (द)काटगोदाम व  नैनीताल के बीच

20. भगवान श्रीकृष्ण निम्नलिखित में से किस क्षत्रिय कुल में आते हैं?

(अ) इक्ष्वाकु (ब) ज्ञातृक (स)सात्वत (बृष्णि) (द) चंद्रवंशी

21. भागवत धर्म का सही तादात्म्य है?

(अ) एन्थेइस्ट (ब) थेइस्ट (स) भौतिकवाद (द) ईश्वरवाद

22. मनुष्य की त्वचा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कौन सा विटामिन बनाती है?

(अ)विटामिन ए (ब)विटामिन बी(स)विटामिन डी (द)विटामिन ई

23. ऊंट की कूबड़ उसके लिए किस काम आती है?

(अ)जल संग्रह के लिए (ब) वसा संग्रह के लिए (स) शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए (द) तापमान नियंत्रित रखने के लिए

24. शंकरलाल गुरु समिति का संबंध किससे है?

(अ) कृषि विपणन (ब) कृषि उत्पादन (स) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (द) कृषि निर्यात

25. खेती बाड़ी या घरेलू उत्पादन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कितनी अवधि हेतु अल्पकालिक ऋण दिया जाता है?

(अ) 15 माह से कम (ब) 15 माह से 5 वर्ष (स) 5 वर्ष से अधिक (द) 20 वर्ष तक

26. मेट्टूर बांध किस नदी पर बांधा गया है?

(अ) गावनी (ब) कावेरी (स) हेमवती (द) पालार

 --

सही जवाब- 1.(द) मिशन रफ्तार, 2.(स) बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, 3.(अ) वन स्टाप सेंटर, 4.(स) इंग्लैंड, 5.(द) सरयू विंड पावर, 6.(द) पोलोनियम, 7.(स) चटगांव, 8.(ब) सांताअना, 9.(स) भूमि का इस प्रकार प्रयोग कि उसका गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे, 10.(अ) जलवाष्प, 11.(स) कमजोर तथा बड़े पैमाने पर असंपीडित चट्टानों के संदर्भ में, 12.(ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान, 13.(अ) जैन, 14.(स) हिंदू धर्म, 15.(स) केरल, 16.(ब) जम्बू द्वीप, 17.(ब) ग्रीक, 18.(द) ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति, 19.(ब) लेह व मनाली के बीच, 20.(स) सात्वत (बृष्णि),21.(द)ईश्वरवाद, 22.(स) विटामिन डी, 23.(अ)जल संग्रह के लिए, 24.(अ) कृषि विपणन, 25.(अ) 15 माह से कम, 26.(ब) कावेरी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news