राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के नौवें मंत्री कोरोना पॉजिटिव
05-Aug-2020 4:15 PM
उत्तर प्रदेश के नौवें मंत्री कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ, 5 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में इस वायरस से अब तक नौ मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। दो दिन पहले प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधायक योगेंद्र उपाध्याय (आगरा) और विधान पार्षद देवेंद्र प्रताप सिंह (गोरखपुर) को रविवार को जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

डॉ महेंद्र सिंह के अलावा, यूपी के आठ अन्य मंत्रियों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मामलों में मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और जय प्रताप सिंह शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कोरोनावायरस मौत हो गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news