सामान्य ज्ञान

राजपथ
06-Aug-2020 12:33 PM
राजपथ

राजपथ को 1947 पूर्व किंग्स् वे कहा जाता था। यह पश्चिम में राष्ट्रपति भवन से विजय चौक होकर पूर्व में इण्डिया गेट होकर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम (नेशनल स्टेडियम) तक जाता है। इसके दोनों ओर घास के सुन्दर मैदान  हैं और एक झील साथ साथ चलती है, जो कि इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाती है। यह मार्ग पश्चिम में रायसीना की पहाड़ी पर स्थित राष्ट्रपति भवन जाता है, जिसके दोनों ओर प्रशासनिक केन्द्र या सचिवालय उत्तरी खण्ड नार्थ ब्लॉक व दक्षिणी खण्ड साउथ ब्लॉक हैं ।

नार्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक को केन्द्रीय सचिवालय भी कहते हैं। नार्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय व गृह मंत्रालय के कार्यालय हैं। साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय के कार्यालय हैं। इनके साथ ही कुछ अन्य कार्यालय भी स्थापित हैं।
विजय चौक, राजपथ का प्रथम चौक है। यहां बीटिंग ऑफ रिट्रीट समारोह 29 जनवरी को प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। वहीं इण्डिया गेट राजपथ का और दिल्ली का सबसे बड़ा तथा प्रमुख चौराहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news