सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 अगस्त
06-Aug-2020 12:40 PM
हर दिन हॉट सीट 6 अगस्त

1. किस देश के साथ भारत ने जेट इंजन आपूर्ति संबंधी 300 करोड़ रुपए का सौदा किया है? 
(अ) जापान (ब) रूस (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) फ्रांस
2. किस राज्य की हाईकोर्ट ने 29 जनवरी 2013 को विशेष पिछड़ा वर्ग को पांच फीसदी आरक्षण देने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी?
(अ) राजस्थान (ब) उत्तरप्रदेश (स) तमिलनाडु (द) केरल
3. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने पिछड़े वर्ग आयोग की सिफारिश के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है?  
(अ) पंजाब (ब) मध्यप्रदेश (स) बिहार (द) हरियाणा 
4. कैबिनेट की अध्यक्षता वाली समिति ने जनवरी- 2013 में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल (भेल) को किसका दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
(अ) नवरत्न (ब) मिनीरत्न (स)महारत्न (द)इनमें से कोई नहीं
5. तत्वों की प्रकृति को ज्ञात किया जा सकता है?
(अ) इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण  के द्वारा (ब) परमाणु क्रमांक के द्वारा (स) परमाणु द्रव्यमान के द्वारा (द) परमाणु भार द्वारा
6. परमाणु बम का आविष्कार किसने किया था?
(अ) मैडम क्यूरी (ब) पियरे क्यूरी (स) ऑटो हान (द) एल्बर्ट आइंस्टीम
7. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में संपन्न होता है?
(अ) पैंक्रियाज में (ब) बड़ी आंत में (स) छोटी आंत में (द) आमाशय में
8. साबुन के बुलबुले में श्वेत प्रकाश में रंग दिखाई पड़ते हैं, इसका कारण है?
(अ) प्रकाश अपवर्तन (ब) प्रकाश का परावर्तन (स) प्रकाश का व्यतिकरण (द) प्रकाश का विवर्तन
9. व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख का नियंत्रण निम्न में से कौन करता है?
(अ)भारतीय स्टेट बैंक (ब)भारतीय रिजर्व बैंक (स) वित्त मंत्रालय (द) भारत सरकार
10. कोयला उत्पादक देशों में भारत का स्थान है?
(अ)दूसरा (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवां
11. सूफी संत ईश्वर के निकट जाने के साधन के रूप में किस पर बल देते थे? 
(अ) घृणा (ब) प्रार्थना (स) प्रेम (द) प्रतिद्वंद्विता
12. निम्न में से किस विशेषता को चैतन्य महाप्रभु ने भक्ति-आंदोलन में सम्मिलित किया? 
(अ) मूर्ति-पूजा (ब) ईश्वर की प्रार्थना करना (स) स्त्री और पुरुष दोनों को अपने भक्तगणों में सम्मिलित करना (द) कीर्तन (व्यक्ति-समूह में सम्मिलित होकर भजन करना
13. एग्रीकल्चर कैनॉट वेट नामक पुस्तक निम्नलिखित में से किसने लिखी है?
(अ) एम.एस.स्वामीनाथन (ब) मोंटेक सिंह अहलूवालिया (स) शरद पवार (द) के.एन. पै 
14. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) बलिराम भगत (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) बीडी जत्ती 
15. बागानी कृषि की प्रमुख विशेषता है?
(अ) एक फसली उत्पादन (ब) विभिन्न समूहों में विविध फसलों का उत्पादन (स) बड़े फर्मों पर पशुपालन एवं फसल उत्पादन (द) फलदार वृक्षों की कृषि
16. दूध की शुद्धता का मापन निम्नलिखित में से किस यंत्र के द्वारा किया जाता है?
(अ) हाइड्रोमीअर (ब) मैनोमीटर (स) फैदोमीटर (द) लैक्टोमीटर  
17. कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में प्रयुक्त ईंधन निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) समृद्ध यूरेनियम (ब) थोरियम (स) प्लूटोनियम (द) टंग्स्टन 
18. मोडम एक हार्डवेयर युक्ति है, जो निम्न को जोड़ती है?
(अ) सी.पी.ओ. आर.सी. आर.टी. को (ब) टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर को (स) प्रिंटर तथा मुख्य मेमोरी को (द) मुख्य मेमोरी तथा सहायक मेमोरी को 
19. कार्बन डेटिंग निम्न में से किसकी आयु जानने के लिए इस्तेमाल की जाती है?
(अ)जीवाश्म (ब)पौधे (स)चट्टानें (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
20. कामागाटामारू क्या था?
(अ) ब्रिटिश पुलिस का गुप्त एजेंट (ब) गदर पार्टी की पत्रिका (स)ब्रिटेन में भारतीयों की क्रांतिकारी पार्टी (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
21. किस सूफी संत ने खुद को अनलहक घोषित किया? 
(अ) बाबा फरीद (ब) मंसूर हल्लाज (स) बख्यितयार काकी (द) इब्बन अरबी
22. निम्नलिखित में से कौन चिश्ती संप्रदाय का नहीं था? 
(अ) शेख मुइनुद्दीन (ब) शेख बहाउद्दीन (स) शेख सलीम (द) शेख निजामुद्दीन औलिया 
23. अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी और राष्टï्रीय चैम्पियन अनूप श्रीधर किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) बैडमिंटन (ब) टेनिस (स) टेबल टेनिस (द) पोलो
24. जार्विक-7 क्या है?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक पैर (ब) पेस मेकर (स) कृत्रिम हृदय (द) कृत्रिम आंख
25. उत्तरप्रदेश में परमाणु ऊर्जा केंद्र किस स्थान पर स्थापित किया गया है?
(अ) मथुरा में  (ब) सिंगरौली में  (स) नरौरा में (द) अलीगढ़ में
26. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पैरवी की?
(अ) लघु उद्योग स्थापित करने की (ब) उद्योगों के राष्ट्रीकरण की (स) विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की (द)कृषि के विकास की 

सही जवाब-1.(स)संयुक्त राज्य अमेरिका, 2.(अ)राजस्थान, 3.(द) हरियाणा, 4.(अ) नवरत्न, 5.(अ)इलेक्ट्रानिक विन्यासीकरण के द्वारा, 6.(स) ऑटो हान, 7.(स) छोटी आंत में, 8.(स) प्रकाश का व्यतिकरण,9.(ब)भारतीय रिजर्व बैंक, 10.(ब)तीसरा, 11.(स) प्रेम, 12.(द)कीर्तन (व्यक्ति-समूह में सम्मिलित होकर भजन करना),  13.(अ) एम.एस. स्वामीनाथन, 14.(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन, 15.(अ) एक फसली उत्पादन, 16.(द) लैक्टोमीटर, 17.(अ) समृद्ध यूरेनियम, 18.(ब)टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर को, 19.(अ) जीवाश्म, 20.(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं, 21.(ब)मंसूर हल्लाज, 22.(ब)शेख बहाउद्दीन, 23.(अ)बैडमिंटन, 24.(स)कृत्रिम हृदय, 25.(स) नरौरा में, 26.(स)विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के विकास की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news