ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 13 हजार पार
13-Aug-2020 1:11 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 13 हजार पार

मौतें-109, एक्टिव-3935, डिस्चार्ज-9508

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 13 हजार पार हो गए हैं। बीती रात सामने आए 492 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 13 हजार 552 हो गई है। इसमें से 109 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3 हजार 935 एक्टिव हैं, जिनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 9 हजार 508 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है और बीती रात में अब तक के सबसे अधिक मरीज दर्ज किए गए हैं। खासकर राजधानी रायपुर एवं आसपास क्षेत्र में रोज नए पॉजिटिव मिल रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8.30 बजे 313 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले रायपुर से सबसे अधिक हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 9 बजे 438  पॉजिटिव की  पहचान  की  गई  है। इसमें रायपुर जिले से 154,  राजनांदगांव  से  55,  रायगढ़  से  41,  दुर्ग  से  29,  बस्तर  से  26,  सुकमा  से  19, बिलासपुर  से  17,  नारायणपुर  से  14,  जशपुर  से  13,  कोरबा  से  11,  बलौदाबाजार  व सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से 9, महासमुंद से 6, बालोद व कांकेर से 5-5, धमतरी, बेमेतरा व अन्य राज्य से 3-3, बीजापुर से 2 एवं गरियाबंद, मुंगेली व सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल रहे।

इसके बाद रात 10.45 बजे 54 और नए  पॉजिटिव मिले। इसमें रायपुर जिले से  28,  बेमेतरा  से  20,  दुर्ग  से 2 एवं  राजनांदगांव, महासमुंद,  गरियाबंद  व  रायगढ़  से 1-1  मरीज शामिल रहे। दूसरी तरफ पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें रायपुर से तीन एवं भिलाई-दुर्ग से दो मरीज शामिल रहे। इन सभी के संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है।
 
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीती रात में 269 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। बाकी करीब 4 हजार मरीजों का इलाज जारी है। दूसरी तरफ, प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। बीती रात तक 3 लाख 94 हजार के आसपास सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 10 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच हो सकेगी। इससे मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news