सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 12 सितंबर
12-Sep-2020 3:03 PM
 हर दिन हॉट सीट-  12  सितंबर

1. वॅाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट ‘तिहायु’ को हाल ही में भारतीय सेना के किस विंग को सौंपा गया?
(अ)भारतीय वायु सेना (ब)भारतीय नौसेना (स)भारतीय थल सेना (द) इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने बीजू कन्या रत्न योजना की शुरुआत की?
(अ) ओडिशा सरकार (ब) बिहार सरकार (स) पंजाब सरकार (द) इनमें से कोई नहीं
3. ब्रिटेन ने किस देश के साथ संबंध सुधारने के लिए वर्ष 2011 के बाद वहां अपना राजदूत नियुक्त किया?
(अ) पाकिस्तान (ब)अमेरिका (स) भूटान (द) ईरान
4. टे्रड प्वाइंट की स्थापना का उद्देश्य क्या है? 
(अ) आयात-निर्यात का आदान-प्रदान करने वाला केंद्र  (ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र  (स) विदेशी बैंकिंग व्यापार का आदान-प्रदान केंद्र  (द) सीमा शुल्क एकत्रित करने का केंद्र
5. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए  दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
6. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
7.  ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?
(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल
8. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) महात्मा गांधी ने  (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने
9. 630 ई. से 634 ई. के बीच हर्ष और पुलकेशिन के बीच हुआ युद्घ किस नदी के तट पर लड़ा गया?
(अ)नर्मदा, रेवा (ब)ताप्ती (स)गोदावरी (द) इनमें से कोई नहीं 
10. रोलेण्ड-गेरॉस स्टेडियम किसके लिए जाना जाता है? 
(अ)पिछला विश्व कप फुटबॉल फाइनल वहां खेला गया था (ब) यूनान (ग्रीस)में पिछले ओलंपिक खेलों का एक स्टेडियम (स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है (द)ऑस्टे्रलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट यहां खेला जाता है
11. पटाखे में लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण दिखाई देता है?
(अ) मैग्रेशियम (ब) बेरियम (स) स्ट्रोनशियम (द) सोडियम।
12. निम्नलिखित में से कौन सा शहर नीली एवं सफेद नील के संगम पर स्थित है?
(अ) काहिरा (ब) बगदाद (स) खारतूम (द) अंकारा
13.भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए  हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
14. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
 (अ) 5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
15. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक)स्थिति में हो (ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं 
16. बायोगैस के प्रमुख तत्व हैं?
(अ)मीथेन व कार्बन डाइऑक्साइड (ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड (स) मीथेन व कार्बन मोनोक्साइड 
(द)इनमें से कोई नहीं 
17. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्यसभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?
(अ)झारखंड (ब)छत्तीसगढ़ (स) जम्मू-कश्मीर (द) हिमाचल प्रदेश
18. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से प्रभावित है?
(अ) कनाडा (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) आयरलैंड 
19. भारत में निम्नलिखित में से किस दिन को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ)24 जनवरी (ब) 26 जनवरी (स)24 फरवरी (द)26 फरवरी
20. निम्नलिखित में से किस अम्ल की उपस्थिति मानव पेट में होती है?
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (स) नाइट्रिक अम्ल (द) पिक्रिक अम्ल
21. पेचिस या अमीबॉयसिस के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है?
(अ)अमीबा (ब)एंटअमीबा (स)पैरामीशियम (द) ट्रिपैनोसोमा
22. स्पंजों के शरीर पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे छिद्र निम्नलिखित में से क्या कहलाते हैं?
(अ)ऑस्टिया (ब) अस्कुलम (स)रेडुला (द) सीलिया
23. ‘रसायनों का सम्राट’ किसे कहा जाता है?
(अ) सल्फ्यूरस अम्ल (ब) सल्फ्यूरिक अम्ल (स) नाइट्रिक अम्ल (द) नाइट्रस अम्ल
24. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के संबंध में प्रगामी तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया है?
(अ) जी.बी.एयरी ने (ब) विलियम वेवेल ने (स) लाप्लास ने (द) डेविस ने
25. एक अच्छे ईधन के लिए आवश्यक शर्त क्या है?
(अ)उसका ऊष्मीय मान उच्च होना चाहिए (ब) उसे आसानी से दहनशील होना चाहिए (स) उसका ज्वलन ताप उपयुक्त होना चाहिए (द) इनमें से कोई नहीं

सही जवाब- 1.(ब)भारतीय नौसेना, 2.(अ) ओडिशा सरकार, 3.(द) ईरान, 4.(ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र,  5.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 6.(अ) क्यूबा, 7.(ब)केसर-ए-हिंद, 8.(ब)ठक्कर बापा ने, 9.(अ) नर्मदा (रेवा), 10.(स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है, 11.(स) स्ट्रोनशियम, 12.(स) खारतूम, 13.(ब)संस्कृत, 14.(स) 8 किमी तक, 15.(ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 16.(ब) एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड, 17.(द)हिमाचल प्रदेश, 18.(अ) कनाडा, 19.(स)24 फरवरी, 20.(ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, 21.(ब) एंटअमीबा, 22.(अ) ऑस्टिया, 23.(ब) सल्फ्यूरिक अम्ल, 24.(ब) विलियम वेवेल ने, 25.(द)इनमें से कोई नहीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news