सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 17 सितंबर
17-Sep-2020 1:58 PM
हर दिन हॉट सीट- 17 सितंबर

1. कृष्ण छिद्र (ब्लैक होल) सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले वैज्ञानिक हैं?
(अ) डॉ. हरगोविंद खुराना (ब) एस. चंद्रशेखर (स) सी.वी. रमन एच. जे. भाभा
2. धूमकेतु की पुच्छ सूर्य से परे दृष्ट होती है क्योंकि?
(अ)धूमकेतु घूर्णन करता है वैसे वैसे उसका हल्का द्रव्यमान, केवल अपकेंद्री बल के कारण दूर क्षिप्त हो जाता है (ब) जैसे-जैसे धूमकेतु सूर्य के चारों ओर घूर्णन करता है उसका हल्का द्रव्यमान उसकी पुच्छ की दिशा में स्थित किसी तारे द्वारा आकर्षित हो जाता है (स) सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण धूमकेतु पर भैज्य दाब डालता है जिससे उसकी पुच्छ सूर्य से दूर क्षिप्त हो जाती है (द) धूमकेतु की पुच्छ सदैव एक ही अभिविन्यास में रहती है  
3. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है?
(अ) यूरेनस (ब) वरुण (स) शुक्र (द) वृहस्पति 
4. सी ऑफ ट्रांक्विलिटी कहां पर है?
(अ) सूर्य (ब) चंद्रमा (स) वृहस्पति (द)पृथ्वी 
5. ग्रहों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) ये प्रकाशवान होते हैं और चमकते भी हैं (ब) ये प्रकाशवान होते हैं किन्तु चमकते नहीं हैं (स) ये प्रकाशहीन होते हुए भी चमकते हैं (द) ये प्रकाशहीन होते हैं और चमकते भी नहीं हैं
6. निम्नलिखित में से कौन जनमत के निर्माण का साधन नहीं है?
(अ) न्यायपालिका (ब) राजनीतिक दल (स) विधायिका (द) सिनेमा
7. 10 प्रतिशत व 20 प्रतिशत के क्रमागत छूट के समतुल्य एक बट्टïा क्या होगा?
(अ) 20 प्रतिशत (ब) 16 प्रतिशत (स) 25 प्रतिशत (द) 8 प्रतिशत 
8. निम्नलिखित दार्शनिकों में से कौन नवीनता को अनुमान का एक अनिवार्य लक्षण मानता है?
(अ) चार्वाक (ब) कुमारिल (स) प्रभाकर (द) कपिल
9. नवीं पंचवर्षीय योजना किस वर्ष खत्म हुई?
(अ) 2000 (ब) 2001 (स) 2002 (द) 2003
10. दो व्यक्ति एक कार्य को 60 मिनट में पूरा करते हैं, तीन व्यक्ति इस कार्य को कितने समय में पूरा करेंगे?
(अ) 40 (ब) 50 (स) 45 (द) 30
11. निम्नलिखित में से कौन वायुमंडलीय ओजोन परत के क्षरण के लिए सबसे अधिक उत्तरदायी है?
(अ) सल्फर डाइऑक्साइड गैस (ब) क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन गैस (स) नाइट्रस ऑक्साइड गैस (द)कार्बन डाइऑक्साइड गैस
12. निम्नलिखित में से किस खाने के पदार्थ में एक ही मात्रा अधिकतम कैलोरी मान विद्यमान है?
(अ) मक्खन (ब) सेब (स) पनीर (द) चीनी
13. भट्टïी में डबल रोटी बनाते समय खमीर क्यों मिलाया जाता है?
(अ) डबल रोटी को सख्त बनाने के लिए (ब) डबल रोटी को नरम और स्पंजी बनाने के लिए (स) खाद्य मान ऊंचा करने के लिए (द) इससे डबल रोटी ताजी रहती है
14. एटम सिद्घांत का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया था?
(अ) मॉक्रीटस (ब) ल्यूसिपस (स) कानडा (द) जॉन डाल्टन
15. थार मरूस्थल के फैलाव को रोकने के लिए सर्वोत्तम उपाय क्या है?
(अ) नहरों से सिंचाई (ब) पशुपालन  (स) वनीकरण (द) मानसून की दिशा में परिवर्तन
16. निम्नलिखित में से कौन भारत में स्थानीय स्वशासन के सिद्घांत को प्रारंभ करने से संबद्घ है?
(अ) लॉर्ड मेयो (ब) लॉर्ड नॉर्थबुक (स) लॉर्ड लिट्टïन (द) लॉर्ड रिपन
17. निम्नलिखित में से किसने अंतत: मराठा पेशवा को पदच्युत कर, उसके क्षेत्रों पर कब्जा कर उसे एक दूरस्थ स्थान में भेजा?
(अ) वेलेजली (ब) कॉर्नवालिस (स) डलहौजी (द) हेस्ंिटग्ज
18. निम्नलिखित अधिनियमों में से किस एक के अधीन बंगाल का गवर्नर जनरल, भारत का गवर्नर जनरल बना?
(अ) रेग्यूलेटिंग एक्ट (ब) पिट्स इंडिया एक्ट (स) 1793 का चार्टर एक्ट (द) 1833 का चार्टर एक्ट
19. दिन और रात्रि होने का कारण होता है?
(अ) पृथ्वी का घूर्णन (ब) पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा (स) पृथ्वी का घूर्णन एवं परिक्रमण दोनों (द) पृथ्वी का न तो घूर्णन और न ही परिक्रमण
20. निम्नलिखित देशों में कौन सा एक शाही राज्य है?
(अ) मिस्र (ब) लेबनान (स) थाइलैंड (द) वियतनाम
21. वातावरण का लगभग 50 प्रतिशत द्रव्यमान समुद्र तल से कितने किमी के अंदर जाता है?
(अ) 50 (ब) 15.5 (स)5.6 (द) 4.5
22. नगरीकरण के स्तर के घटते क्रम में चार महाद्वीपों की निम्नलिखित में से कौन सी व्यवस्था सही है?
(अ) उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया (ब) यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका (स) यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, एशिया (द) उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका
23. निम्नलिखित में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन प्रति ग्राम किसमें पाया जाता है?
(अ) मूंगफली (ब) सोयाबीन (स) गेहूं (द) मक्का
24. सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने पेंसिलीन का आविष्कार किस सन् में किया?
(अ) सन् 1928 में (ब) सन् 1932 में (स) सन् 1937 में (द) सन् 1941 में
25. साख प्रपत्र प्रस्तुत किया जाता है?
(अ) निर्यातकर्ता द्वारा (ब) आयातकर्ता द्वारा (स) सीमा शुल्क अधिकारी द्वारा (द) जहाजी कंपनी द्वारा 
26. कोर्टेस जेनेरेल्स, निम्नलिखित देशों में से किस एक की पार्लियामेंट है?
(अ) नॉर्वे (ब) स्पेन (स) स्वीडन (द) डेनमार्क

सही जवाब- 1.(ब) एस. चन्द्रशेखर, 2.(स) सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण धूमकेतु पर भैज्य दाब डालता है जिससे उसकी पुच्छ सूर्य से दूर क्षिप्त हो जाती है, 3.(ब) वरुण, 4.(ब)चंद्रमा, 5.(स) ये प्रकाशहीन होते हुए भी चमकते हैं, 6.(द)सिनेमा, 7.(द) 8 प्रतिशत, 8.(ब) कुमारिल, 9.(स) 2002, 10.(अ) 40, 11.(ब) क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन गैस, 12.(स)पनीर, 13.(ब) डबल रोटी को नरम और स्पंजी बनाने के लिए, 14.(स) कानडा, 15.(स) वनीकरण, 16.(द) लॉर्ड रिपन, 17.(द) हेस्ंिटग्ज, 18.(द) 1833 का चार्टर एक्ट, 19.(अ) पृथ्वी का घूर्णन, 20.(स) थाइलैंड, 21.(ब) 15.5, 22.(द)उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका, 23.(ब) सोयाबीन, 24.(अ)सन् 1928 में, 25.(ब) आयातकर्ता द्वारा, 26.(ब) स्पेन।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news