राष्ट्रीय

सिंधिया मप्र के सबसे बड़े भूमाफिया: अरुण यादव
17-Sep-2020 6:21 PM
सिंधिया मप्र के सबसे बड़े भूमाफिया: अरुण यादव

 बुरहानपुर, 17 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला बोलते हुए सिंधिया को राज्य का सबसे बड़ा भूमाफि या बताया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, सिंधिया प्रदेश के सबसे बड़े भू माफिया हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में हजारों एकड़ जनता की एवं सरकारी जमीन सिंधिया दबाकर बैठे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में भाजपा ने बेईमानी से सरकार बनाई है, इसका हिसाब किताब तो जनता एवं कांग्रेस पार्टी आने वाले उप-चुनाव में करेगी। राज्य में भाजपा की सरकार 15 साल में जो विकास कार्य नहीं कर पाई वह कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में करके दिखाए, चाहे वो किसान कर्जमाफी हो या इंदौर से भू माफि याओं का सफोया करना हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news