सामान्य ज्ञान

हॉलैंड में कभी महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था
18-Sep-2020 1:15 PM
हॉलैंड में कभी महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था

हॉलैंड एक देश है, जो  पूर्वोत्तरी यूरोप में स्थित है।  इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूरब में जर्मनी है। इसे नीदरलैंड भी कहा जाता है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम है जबकि हेग को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। 
18 सितंबर 1919 को हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। नीदरलैंड को अधिकतर हॉलैंड के नाम से जाना जाता है। यह देश यूरोपीय संघ, नैटो, आर्थिक विकास संगठन ओइसीडी एवं विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ का संस्थापक सदस्य है। नीदरलैंड भौगोलिक सन्दर्भ में एक निचला देश है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21 प्रतिशत जनसंख्या समुद्री तल से नीचे रहती है और लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या समुद्र तल से केवल एक मीटर की उंचाई पर रहती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news