सामान्य ज्ञान

तंजावुर
19-Sep-2020 11:45 AM
तंजावुर

तंजावुर शहर, तंजौर भी कहलाता है। यह तंजावुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह नगर तमिलनाडू राज्य दक्षिण-पूर्वी भारत का हिस्सा है।  कावेरी डेल्टा में स्थित नौंवी से ग्यारहवीं शताब्दी तक चोलों की आरंभिक राजधानी तंजौर, विजयनगर, मराठा तथा ब्रिटिश काल के दौरान भी सामान रुप से महत्वपूर्ण  रहा। अब यह एक  पर्यटक स्थल है और इसके विशेष आकर्षणों में बृहदीश्वर चोल मंदिर, विजयनगर किला और मराठा राजकुमार सरफोजी का महल शामिल है। कपास मिल, पारंपरिक हथकरघा और वीणा निर्माण यहां की प्रमुख औद्योगिक गतिविधियां हैं। यहां मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध आठ महाविद्यालय हैं।
तंजावुर जिला 8 हजार 300 वर्ग किमी समतल मैदान, उपजाऊ कावेरी डेल्टा का एक हिस्सा है, जो देश के महत्वपूर्ण चावल उत्पादक क्षेत्रों में से एक ह। यह नगर पाक जलडमरुमध्य और बंगाल की खाड़ी के संगम, कल्लिमेड अंतरीप (प्वाइंट कैलिमेअर) पर समाप्त होता है। इस डेल्टा में कावेरी नदी से निकली नहरों से सिंचाई होती है। कई नहरें तो पिछली दस शताब्दियों से अस्तित्व में हैं। चावल, चीनी, और मूंगफली यहां की मुख्य फसलें हैं। खाद्यान्न प्रसंस्करण यहां का प्रमुख उद्योग है। इस जिले में कई शहर विकसित हुए हैं। जिनमें तंजावुर, कुंबकोणम और नागापट्टिïनम बड़े शहर हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news