मनोरंजन

ईद पर रिलीज होगी जॉन की ‘सत्यमेव जयते 2’
21-Sep-2020 5:31 PM
ईद पर रिलीज होगी जॉन की ‘सत्यमेव जयते 2’

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता)। बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ ईद के अवसर पर वर्ष 2021 में रिलीज होगी।

वर्ष 2018 में मिलाप जावेरी ने जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी को लेकर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ बनायी थी। फिल्म के सीक्वल में भी जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फ़ल्मि को ईद 2021 में रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जॉन ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है।

जॉन अब्राहम ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, ‘जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन रिलीज होगी।’

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news