सामान्य ज्ञान
ओशिआनिया
24-Sep-2020 11:47 AM
ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। ओशिआनिया शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमांट द उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है।
ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और न्यू गिनी, और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं। मानवजाति-विज्ञान के आधार पर ओशिआनिया में शामिल द्वीपों को मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया और पोलीनेशिया के उपक्षेत्रों में विभाजित किया जाता है।