राष्ट्रीय
पूर्व सांसद अजय कुमार आप छोड़ कांग्रेस में फिर से हुए शामिल
27-Sep-2020 8:20 PM
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)| पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व सांसद अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। उनका कहना है कि वह राहुल गांधी से प्रेरित हुए हैं। अजय ने कहा, "अन्याय और संस्थागत कब्जा के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं। मैं राहुल गांधी से प्रेरित था और आज कांग्रेस में वापस जाने का फैसला लिया हूं।"
पार्टी में वापसी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा, "अजय कुमार आपका स्वागत है। जहां तक मेरा मानना है आपने कांग्रेस को कभी नहीं छोड़ा था।"
इससे पहले कांग्रेस मुख्य सोनिया गांधी ने उनकी कांग्रेस में फिर से शामिल होने का आग्रह स्वीकार्य की।
अजय कुमार कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी हुआ करते थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेद के कारण पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।