सामान्य ज्ञान

नोबेल शांति पुरस्कार 2016
09-Oct-2020 1:15 PM
नोबेल शांति पुरस्कार 2016

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को वर्ष 2016 मेंं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। नोबेल समिति ने अनुसार उन्हें अपने देश में 50 साल से चल रहे गृह युद्ध को खत्म करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस और फार्क नेता करीब चार साल से जारी वार्ताओं के दौर के बाद समझौते तक पहुंचे थे।
 कोलंबिया का गृह युद्ध दुनिया के सबसे जानलेवा संघर्षों में गिना जाता है। वर्ष 1964 में शुरू हुई इस लड़ाई के अंत तक करीब दो लाख बीस हजार लोगों की जान जा चुकी है और 80 लाख लोग विस्थापित हुए। हालांकि कोलंबिया में वामपंथी विद्रोही लड़ाकों के साथ शांति समझौते को जनमत संग्रह में ठुकरा दिया गया है। बहुत से कोलंबियाई लोगों का कहना है कि शांति समझौते में फार्क को लेकर नरमी बरती गई। सांतोस को नोबेल पुरस्कार के तहत अस्सी लाख स्वीडिश क्रोनर यानी 9.24 लाख डॉलर की राशि मिलेगी। शांति का नोबेल छह नोबेल पुरस्कारों में अकेला ऐसा पुरस्कार है जिसकी घोषणा स्वीडन में नहीं, बल्कि नॉर्वे में होती है। नोबेल पुरस्कार शुरू करने वाले अल्फ्रेड अपनी इस पहल में नॉर्वे को भी जोडऩा चाहते थे क्योंकि उस वक्त नॉर्वे और स्वीडन का आपस में एक संघ था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news