अंतरराष्ट्रीय

माली में आतंकवादियों ने की स्विज़रलैंड नागरिक की हत्या
10-Oct-2020 10:20 AM
माली में आतंकवादियों ने की स्विज़रलैंड नागरिक की हत्या

photo credit : AP

ज़्यूरिख़ 10 अक्टूबर (स्पुतनिक) माली में आतंकवादियों की कैद में चार वर्षों से बंद स्विज़रलैंड की एक महिला नागरिक की हाल ही में हत्या कर दी गई।  

स्विज़रलैंड के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, "फ्रांस के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्विस अधिकारियों को बताया कि माली में आतंकवादियों की कैद में बंधक स्विस महिला की मौत हो गई हैं। महिला का इस्लामिक आतंकवादी संगठन जमात नज़र अल इल्ज़ाम वल मुस्लिम के आतंकवादियों ने चार साल पहले अपहरण कर लिया था और करीब एक महीना पहले हत्या कर दी थी।"

संघीय पार्षद इग्नाजियो कैसिस ने बंधक की मौत पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा , "मैं इस क्रूर कृत्य की निंदा करता हूं और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" स्विस अधिकारी मारे गए बंधक के अवशेषों को संभालने की मांग कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news