सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 15 अक्टूबर
15-Oct-2020 10:03 AM
हर दिन हॉट सीट 15 अक्टूबर

1. निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था?
(अ) टेराकोटा (ब) कांसा (स) तांबा (द) लोहा
2. हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता निम्न में से किस क्षेत्र से चलता है?
(अ) धौलावीरा में (ब) लोथल में (स) कालीबंगा में (द) आलमगीरपुर में 
3. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक सिंधु घाटी के लोग माप और तोल से परिचित थे। यह खोज कहां पर हुई?
(अ) कालीबंगा (ब) हड़प्पा (स) चंदूहड़ो (द) लोथल
4. सैंधव सभ्यता का निम्नलिखित में से किससे व्यापारिक संबंध था?
(अ) सुमेर (ब) ईरान (स) बहरीन (द) उक्त सभी
5. देवकी पुत्र कृष्ण का उल्लेख सर्वप्रथम कहां मिलता है?
(अ) ऋग्वेद में (ब) छांदोग्य उपनिषद में (स) शतपथ ब्राह्मण में (द) तैत्तिरीय आरण्यक में
6. किस ब्राह्मण ग्रंथ में विष्णु की उपस्थिति पृथ्वी, वायु और आकाश में मानकर उन्हें सर्वव्यापी माना गया है?
(अ) ऐतरेय ब्राह्मण में (ब) शतपथ ब्राह्मण में (स) पाण्ड्य ब्राह्मण में (द) जैमिनी ब्राह्मण में
7. विजयनगर शासक कृष्णदेव राय की कृति आमुक्तमाल्यद किस विषय से संबंधित है?
(अ) राजनीतिक विचार (ब) लोक प्रशासन (स) न्याय प्रशासन एवं विदेश नीति (द) उपरोक्त सभी
8. वेस-वग का क्या तात्पर्य है?
(अ) मनुष्यों की खरीद फरोख्त (ब) दासों के साथ दुव्र्यवहार (स) दासों की स्वतंत्रता (द) उपरोक्त सभी
9. भक्त तुकाराम कौन से मुगल सम्राट के समकालीन थे?
(अ) बाबर (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) औरंगजेब
10. भारत के इतिहास के संदर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे?
(अ) अकबर के शासन में एक महत्वपूर्ण सैन्य कमांडर (ब) शाहजहां के शासन का एक राजकीय इतिहासकार (स) औरंगजेब का एक महत्वपूर्ण सामंत तथा विश्वासपात्र (द) मुहम्मद शाह के शासन में एक इतिवृत्तकार तथा कवि 
11. परमाणु रचना का सर्वप्रथम प्रायोगिक अध्ययन निम्नलिखित में से किसने किया?
(अ) जेजे टॉमसन (ब) बोर (स) रदरफोर्ड (द) न्यूटन
12. वर्तमान आंकड़ों के अनुसार विद्युत उत्पादन के लिए भूतापीय ऊर्जा का प्रयोग सबसे पहले किस देश में किया गया?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) जर्मनी (द) इटली
13. निम्रलिखित कौन सा स्रोत ऐसा नहीं है, जिसमें हमें आर्यों के बारे में सर्वाधिक जानकारी प्राप्त होती है?
(अ) पुरातत्व विज्ञान (ब)स्रोत (स)कविताएं (द) कहानियां
14. अठारहवीं सदी के अंतिम भाग को निम्नलिखित में से कौन सा युग कहा जाता है?
(अ) सुधारों का युग (ब) क्रांतियों का युग (स) विज्ञान युग (द) इनमें से कोई नहीं 
15. स्थल रूपों में परिवर्तन करने वाली गति को निम्नलिखित में से क्या कहते हैं?
(अ) विभंजन (ब) विवर्तनिक संचरण (स) आंतरिक संरचण (द) बाह्य संचरण
16. भूकंप कौन सा संचरण है?
(अ) विवर्तनिक संचरण (ब) आकस्मिक संरचरण (स) मंद संचरण (द) तीव्र संचरण
17. महाद्वीपों और पठारों का निर्माण किस संचरण से होता है?
(अ) ऋणात्मक संचरण (ब) क्षैतिज संचरण (स) उध्र्वाधर संचरण (द) इनमें से कोई नहीं 
18. झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है, तो उसका ताप?
(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) न घटना है न बढ़ता है (द) इनमें से कोई नहीं
19. सूर्य का ताप मापा जाता है?
(अ) प्लैटिनम तापमापी द्वारा (ब) गैस तापमापी द्वारा (स) पाइरोमीटर तापमापी द्वारा (द) वाष्पन दाब तापमापी द्वारा
20. ठोस से द्रव में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को क्या कहा जाता है?
(अ) गलन (ब) वाष्पन (स) क्वथन (द) इनमें से कोई नहीं
21. स्पेनी अमेरिका मेें अपने साथ कौनसी बीमारी लाए?
(अ) चेचक (ब) मलेरिया (स) चेचक और मलेरिया (द) स्नोफीलिया 
22. भारत धर्म निरपेक्ष राज्य है, क्योंकि?
(अ) धर्म को एक निजी मामला माना गया (ब) राज्य का अपना कोई धर्म नहीं (स) धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता (द) उक्त सभी 
23. कैथोड किरणें किस रूप में चलती हैं?
(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में 
24. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मेग्नाकार्टा निम्न में से किसे कहा जाता है?
(अ) वुड डिस्पैच, 1854 (ब) मैकाले का विवरण पत्र 1835 (स) 1813 का चार्टर (द) ऑकलैंड का विवरण पत्र, 1939
25. भौतिक विज्ञान में प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?
(अ) वैज्ञानिक जहांगीर भाभा (ब) वैज्ञानिक भटनागर (स) वैज्ञानिक रमन (द) वैज्ञानिक आर्यभट्ट
26. किस रोग में रक्त का थक्का नहीं बनता है?
(अ) थ्रोम्बोसिस (ब) हीमोफीलिया (स) निमोनिया (द) इनमें से कोई नहीं
27. चेहरे के घाव से अत्यधिक रक्तस्राव किस कारण होता है?
(अ) इसकी प्रचुर संवहनता के कारण (ब) यह हृदय के निकट है (स) इसकी त्वचा मृदु है (द) आनन पेशी के तीव्र संकुचन के कारण 

सही जवाब- 1.(अ) टेराकोटा, 2.(अ) धौलावीरा में, 3.(द) लोथल, 4.(द) उक्त सभी, 5.(ब) छांदोग्य उपनिषद में, 6.(ब) शतपथ ब्राह्मण में, 7.(द) उपरोक्त सभी, 8.(अ)मनुष्यों की खरीद फरोख्त, 9.(स) जहांगीर, 10.(ब) शाहजहां के शासन का एक राजकीय इतिहासकार, 11.(अ) जेजे टॉमसन, 12.(द) इटली, 13.(अ) पुरातत्व विज्ञान, 14.(ब) क्रांतियों का युग, 15.(ब)विवर्तनिक संचरण, 16.(ब) आकस्मिक संरचरण, 17.(स) उध्र्वाधर संचरण, 18.(ब) बढ़ जाता है, 19.(स) पाइरोमीटर तापमापी द्वारा, 20.(अ)गलन, 21.(स) चेचक और मलेरिया, 22.(द) उक्त सभी, 23.(ब) सरल रेखा में, 24.(अ) वुड डिस्पैच, 25.(स) वैज्ञानिक रमन, 26.(ब)हीमोफीलिया, 27.(अ) इसकी प्रचुर संवहनता के कारण।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news