सामान्य ज्ञान

दुर्गा वाहिनी
18-Oct-2020 7:57 AM
दुर्गा वाहिनी

दुर्गा वाहिनी भारत के सबसे बड़े हिंदू राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस की सांस्कृतिक शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महिला शाखा है। दुर्गा वाहिनी का मतलब है कि दुर्गा की सेना। यह नाम हिंदू देवी दुर्गा के नाम पर रखा गया है। इस संस्था से जुड़ी महिलाओं को देशसेवा के रूप में हिंदुत्व के प्रचार के बारे में सिखाया जाता है।
दुर्गा वाहिनी की स्थापना 1991 में साध्वी ऋतम्भरा ने किया। विहिप के अनुसार दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यो के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और महिलाओं को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रबल बनाना है।

समाज शास्त्र के जनक कौन हैं?
समाजशास्त्र के जनक ऑगस्त कॉम्त का पूरा नाम था इजिदोर मारो ऑगस्त फ्रास्वां हाविए कॉम्त। उनका जन्म दक्षिण पश्चिम फ्रांस के मॉन्टपैलिए नगर में 1798 में हुआ था। 
समाजशास्त्र लोगों, समुदायों और समाजों के जीवन का अध्ययन है। जैसे- जैसे दुनिया छोटी होती गई,विभिन्न सामाजिक समूहों को समझना और उनके समाकलन का वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी हो गए।  कॉम्त ने 1838 में लैटिन शब्द  ह्यशष्द्बह्वह्य  और ग्रीक शब्द द्यशद्दद्बड्ड से सोसियोलॉजी शब्द बनाया जिसका अर्थ है -साथी का अध्ययन। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news