ताजा खबर

निगम-मंडलों की दूसरी सूची जल्द
22-Oct-2020 5:46 PM
निगम-मंडलों की दूसरी सूची जल्द

सीएम ने दिए संकेत, दिल्ली गए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार को दिल्ली रवाना हो गए। वहां से वे चुनाव प्रचार के लिए बिहार जाएंगे। इससे पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने संकेत दिए, कि निगम-मंडलों दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी।
 
श्री बघेल ने निगम-मंडलों में नियुक्ति पर कहा कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। एक-दो दिनों में ठीक हो जाएंगे। अभी कोरोना काबू में हैं। उन्होंने कहा कि सबसे चर्चा कर निगम-मंडलों की दूसरी सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। श्री बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भी किसान कानून को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी न्यौता दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाए जाएंगे। प्याज की कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि  नए कृषि कानून के कारण कीमतें बढ़ रही हैं, और आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव पर कहा कि चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news