ताजा खबर
एक्टिव केस 2 हजार के करीब
बिलासपुर, 26 अक्टूबर। बीते 24 घंटे के दौरान शहर में 139 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 98 शहर के और 42 विभिन्न नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों से है। इस बीच मस्तूरी एक 69 वर्ष की महिला मरीज और बलौदा, जांजगीर के 62 वर्ष के वृद्ध की मौत हो गई। इस बीच 150 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कई दिन बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नये संक्रमितों से अधिक मिली है।
जिले में नये संक्रमितों मे 97 नगर निगम बिलासुर सीमा के हैं। 139 मरीजों में 91 पुरुष व 48 महिलायें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक 14 मरीज मस्तूरी से मिले हैं। बिल्हा से भी 11 संक्रमित मिले। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिये भर्ती 11 मरीजों की रिपोर्ट इस दौरान पॉजिटिव आई है। इन्हें अब कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नये संक्रमितों में 36 मॉल का एक स्टाफ तथा चितले कॉलोनी के एक ही परिवार के 37 और 39 वर्ष के युवा शामिल हैं।
जिले में अब तक कोरोना के 10 हजार 266 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अब तक 12 हजार 228 संक्रमित पाये जा चुके हैं। इस समय 1962 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों व होम आइसोलेशन पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।