ताजा खबर

कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल की ट्रैक्टर रैली धमतरी-कंडेल रूट पर?
26-Oct-2020 1:10 PM
कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल की ट्रैक्टर रैली धमतरी-कंडेल रूट पर?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर।
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की टै्रक्टर रैली में शिरकत करने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कंडेल जा सकते हैं। बताया गया कि पार्टी ने 7 नवंबर को टै्रक्टर रैली के लिए रूट चार्ट तैयार किया है, उसमें धमतरी से कंडेल रूट को प्राथमिकता दे रही है। खास बात यह है कि करीब सौ साल पहले कंडेल में किसानों ने अंग्रेज शासन के खिलाफ सत्याग्रह किया था, जिसमें महात्मा गांधी ने भी शिरकत की थी। 

हालांकि पार्टी ने रैली के लिए दो और रूट प्रस्तावित किए हैं, जिसमें  जैजेपुर से जांजगीर और पंडरिया से कवर्धा रूट भी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों इलाकों में अच्छी खासी किसानी होती है, और यहां के किसान जागरूक भी हैं। ऐसे में केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध के लिए ये जगह काफी उपयुक्त माने जा रहे हैं। 

सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान राहुल गांधी की रैली के लिए धमतरी से कंडेल रूट को फाइनल किया जा सकता है। क्योंकि 1920 में कंडेल में सिंचाई कर के विरोध में किसानों ने सत्याग्रह किया था और उनके आगे अंग्रेजी हुकुमत को भी झुकना पड़ा था। कांग्रेस यहां रैली आयोजित कर संदेश देने की कोशिश कर सकती है। कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पंजाब में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली में काफी भीड़ भी जुटी थी। कुछ इसी तरह का विरोध प्रदर्शन यहां भी करने की तैयारी है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news