ताजा खबर

महिला स्व सहायता समूह धरना
28-Oct-2020 2:47 PM
महिला स्व सहायता समूह धरना

   शाम मंत्री निवास घेराव   

हाथकरघा संघ सचिव हटाने की मांग 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर।
स्व सहायता समूहों से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने हाथकरघा विपणन संघ सचिव को हटाने की मांग को लेकर आज यहां बूढ़ापारा में धरना-प्रदर्शन किया। शाम को वे सभी रैली निकाल विभागीय मंत्री रूद्र गुरू निवास का घेराव करेंगे। उनका आरोप है कि संघ के अधिकारी कमीशन के चलते महिला समूहों को गणवेश सिलाई का काम देने में भेदभाव कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। 

महिला स्वयं सहायता समूह संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर, सचिव शीतला ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी इस मांग को लेकर उन सभी ने पिछले दिनों धरना प्रदर्शन किया था। भूख हड़ताल पर भी बैठी रहीं। राज्यपाल के आश्वासन पर उनकी यह हड़ताल समाप्त हुई थी। दूसरी तरफ महिलाओं से दुव्र्यवहार, शोषण की शिकायत महिला आयोग में की गई थी, लेकिन अधिकारी अभी तक पद पर बने हुए हैं।
 
उनका कहना है कि कमीशन के चलते समूहों को गणवेश सिलाई का काम देने में लगातार भेदभाव करने से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। कई समूहों को बहुत काम मिल पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारी को ना हटाने पर वे सभी आगे की रणनीति बनाने मजबूर होंगी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news