ताजा खबर

थाने में फांसी, परिजनों का हंगामा, न्याय की मांग
29-Oct-2020 4:16 PM
थाने में फांसी, परिजनों का हंगामा, न्याय की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर।
फांसी लगा जान देने वाले हत्या के एक आरोपी के परिजनों ने आज दोपहर न्याय की मांग करते हुए पंडरी थाने के सामने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप लगाते हुए कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस पिटाई के चलते उसकी जान चली गई। इसके बाद उसे बेल्ट से फांसी पर लटका दिया गया। 

परिजनों का कहना है कि मृतक अश्वनी मानिकपुरी(20)यहां कपड़ा दुकान में काम करता था। थाने में उसके साथ उसका जीजा और दो अन्य साथी भी थे, लेकिन उसे घटना को लेकर उस समय कुछ भी नहीं बताया गया। बाद में उन्हें घटना की जानकारी दी गई। पंडरी मोवा पुलिस इन सभी को खरोरा से लेकर आई थी। पुलिस जिस तरह से बेल्ट से फांसी लगाने की बात कर रही है, इस पर किसी की यकीन नहीं हो रहा है। उनकी मांग है कि घटना की जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
 
दूसरी तरफ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दी है। घटना की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में अब आगे की जानकारी सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि पंडरी थाने में बीती शाम-रात हत्या के आरोपी अश्वनी मानिकपुरी ने यहां के टायलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में चार जवानों को लाइन अटैच कर दिया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news