राष्ट्रीय

आंध्र में पहाड़ी से गिरा वाहन, 7 मौतें
30-Oct-2020 3:45 PM
आंध्र में पहाड़ी से गिरा वाहन, 7 मौतें

राजमुंदरी, 30 अक्टूबर| आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के थान्तिकोंडा गांव के एक मंदिर के बाहर 16 यात्रियों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा के पहाड़ी से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। राजमुंदरी (शहरी) पुलिस अधीक्षक ने आईएएनएस को बताया, "16 यात्रियों को लेकर ऑटोरिक्शा एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी बीती रात करीब ढाई बजे वह लुढ़क गया। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।"

मृतकों की पहचान दिवानचेरुवु की रहने वाली यल्ला श्रीदेवी (35) और यल्ला नागा श्री लक्ष्मी (10), 35 वर्षीय कंबाला भानू (गोकवरम), 18 वर्षीय चगेटी हेमाली श्रीलथा (गाडरडा), 25 वर्षीय सिम्हाद्रि प्रसाद (टेकुरपालम), 35 वर्षीय पचिकुरि नरसिम्हा डोरा (गंगामपलेम और 65 वर्षीय एस. गोपाला कृष्णा (चेब्रोलु) के रूप में हुई है।

बाजपेयी ने कहा कि दुर्घटना ऑटोरिक्शा चालक डोरा की लापरवाही के कारण हुई। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news