कारोबार

मैट्स में वास्तु महत्व पर कार्यशाला
30-Oct-2020 5:09 PM
मैट्स में वास्तु महत्व पर कार्यशाला

रायपुर, 30 अक्टूबर। मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वास्तु के एक ऑनलाइन सेशन में विशेषज्ञ वसुधा ने वास्तु शास्त्र और दैनिक जीवन में उसके उपयोग से संबंधित जानकारी दी तथा जीवन में दिशाओं का प्रभाव स्पस्ट किया।  उन्होंने  कार्यालय के वास्तु को ठीक करने सहित मुख्य दिशाओं की भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि हम आठ दिशाओं के बारे में जानते हैं किन्तु वास्तुशास्त्र किसी भी स्थान को सोलह भागों में बॉंट कर डिग्री के अनुसार उस कोण या दिशा को ठीक करता है।

विशेषज्ञ वसुधा ने बताया कि वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है जिसका उपयोग करके हम अपने जीवन को अच्छी दिशा प्रदान कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र हमें नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखकर सकारात्मक वातावरण में सुरक्षित  रखता है। वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों एवं नियमों को अपनाकर जीवन को सफल बनाने की अनेक संभावनाएँ हैं। यह बातें प्रसिद्ध वास्तु शास्त्री वसुधा शुक्ला ने मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आनलाइन इंटरएक्टिव सेशन में कहीं।

विशेषज्ञ वसुधा ने यह भी बताया कि जल की दिशा के संबंध में पानी का स्त्रोत ईशान कोण होना चाहिए। उन्होंने जल तत्व एवं अग्नि तत्व का रंगों के साथ संबंध को भी स्पष्ट किया एवं सटीक प्रयोगों की जानकारी प्रदन की। उन्होंने दैनिक जीवन में वास्तु के अनेक महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

 इस अवसर पर मैट्स विशवविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने आभार व्यक्त करते हुए इस ज्ञानवर्धक सत्र के आयोजन की सराहना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news