सामान्य ज्ञान

कांकरिया झील
31-Oct-2020 11:01 AM
कांकरिया झील

कांकरिया झील भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित सबसे बड़ी झील है।   कांकरिया झील को  क़ुतुबु हौज  और  हौज-ए-क़ुतुबु  के नाम से भी जाना जाता था।
सुल्तान क़ुतुबुद्दीन ने कांकरिया झील का निर्माण 15वीं शताब्दी में शुरू किया और 1451 ईस्वी में स्थापित हुई।   लगभग डेढ़ कि.मी. परिधि में फैली इस झील के मध्य नगीनावाड़ी महल स्थित है।
कांकरिया झील के मध्य में बहुत ही सुंदर द्वीप महल है। यहां मुग़ल काल के दौरान नूरजहां और जहांगीर अक्सर घूमने जाया करते थे। कांकरिया झील पर्यटकों के बीच में बहुत प्रसिद्ध है और यहां नौका विहार का भी उत्तम प्रबंध है।
कांकरिया झील के चारों ओर बहुत ही ख़ूबसूरत बगीचे है और इसी झील के निकट बाल वाटिका, चिडिय़ाघर आदि स्थित हैं।  शाही बाग़ महल, शाह आलम का रोज़ा, केलिको टेक्सटाईल संग्रहालय, श्रेयांस लोक-कला संग्रहालय आदि शहर के अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news