सामान्य ज्ञान

कई रोगों से बचाती है तुलसी
11-Nov-2020 12:47 PM
कई रोगों से बचाती है तुलसी

भारतीय संस्कृति और धर्म में तुलसी को उसके महान गुणों के कारण ही सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। तुलसी   (ऑसीमम सैक्टम) एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय, औषधीय पौधा है। यह झाड़ी के रूप में उगता है। 
धर्मशास्त्रों के अनुसार तुलसी के आठ नाम बताए गए हैं - वृंदा, वृंदावनि, विश्व पूजिता, विश्व पावनी, पुष्पसारा, नन्दिनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी। भारत के प्रत्येक भाग में तुलसी के पौधे पाए जाते हैं। इसका पौधा बड़ा वृक्ष नहीं बनता केवल डेढ़ या दो फुट तक बढ़ता है। इसकी जड़ें धरती की गहराई तक जाकर पानी खींच नहीं सकती। इसलिए रोजाना पानी देकर  इसकी संभाल-सुरक्षा की जाती है। तुलसी की लगभग 60 प्रजातियां एशिया, अफ्रीका, अमेरिका तथा अन्य देशों में उगाई जाती है। तुलसी विश्व की लगभग सभी जलवायु में पाई जाती हैं। तुलसी सदा हरित होती है।  
1. ऑसीमम अमेरिकन, ओसीमम केनम - (काली तुलसी) गम्भीरा या मामरी।
2. ऑसीमम वेसिलिकम - (मरुआ तुलसी), मुन्जरिकी या मुरसा, (स्वीट बेसिल या फ्रेंच बेसिल या इंडियन बेसिल या मीठी तुलसी)।
3.ऑसीमम वेसिलिकम मिनिमम।
4. आसीमम ग्रेटिसिकम - (राम तुलसी, वन तुलसी)। सफेद तुलसी
5. ऑसीमम किलिमण्डचेरिकम - (कपूरी / कपूर तुलसी, बेल तुलसी)।
6. ऑसीमम सैक्टम - श्री तुलसी तथा कृष्णा तुलसी, (घरेलू तुलसी)। श्याम तुलसी
7. ऑसीमम विरिडी - (जंगली तुलसी)। 
तुलसी में अनेकों जैव सक्रिय रसायन पाए गए हैं, जिनमें ट्रैनिन, सैवोनिन, ग्लाइकोसाइड और एल्केलाइड्स प्रमुख हैं। अभी भी पूरी तरह से इनका विश्लेषण नहीं हो पाया है। प्रमुख सक्रिय तत्व हैं एक प्रकार का पीला उडऩशील तेल जिसकी मात्रा संगठन स्थान व समय के अनुसार बदलते रहते हैं। 0.1 से 0.3 प्रतिशत तक तेल पाया जाना सामान्य बात है।  वैल्थ ऑफ इण्डिया  के अनुसार इस तेल में लगभग 71 प्रतिशत यूजीनॉल, बीस प्रतिशत यूजीनॉल मिथाइल ईथर तथा तीन प्रतिशत कार्वाकोल होता है।  हरी तुलसी में श्याम तुलसी की अपेक्षा कुछ अधिक तेल होता है तथा इस तेल का सापेक्षिक घनत्व भी कुछ अधिक होता है। तेल के अतिरिक्त पत्रों में लगभग 83 मिलीग्राम प्रतिशत विटामिन सी एवं 2.5 मिलीग्राम प्रतिशत कैरीटीन होता है। तुलसी बीजों में हरे पीले रंग का तेल लगभग 17.8 प्रतिशत की मात्रा में पाया जाता है। इसके घटक हैं कुछ सीटोस्टेरॉल, अनेकों वसा अम्ल मुख्यत: पामिटिक, स्टीयरिक, ओलिक, लिनोलक और लिनोलिक अम्ल।  
 हिन्दू धर्म संस्कृति के चिर पुरातन ग्रंथ वेदों में भी तुलसी के गुणों एवं उसकी उपयोगिता का वर्णन मिलता है। महर्षि चरक तुलसी के गुणों का वर्णन करते हुए लिखते हैं - तुलसी हिचकी, खांसी, विष, श्वांस रोग और पार्श्व शूल को नष्ट करती है। यह पित्त कारक, कफ-वातनाशक तथा शरीर एवं भोज्य पदार्थों की दुर्गन्ध को दूर करती है।  सुश्रुतत महर्षि का मत भी इससे अलग नहीं है।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news