सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-11 नवंबर
11-Nov-2020 12:59 PM
हर दिन हॉट सीट-11 नवंबर

1. एमएनआरई ने आईएसटीएस योजना से जुड़ी कितने मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाएं लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए?
(अ)100 मेगावाट (ब) 1000 मेगावाट (स)2000 मेगावाट (द)  500 मेगावाट
2. नई दिल्ली में आपदा जोखिम कम करने हेतु एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? 
(अ)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (ब) राजनाथ सिंह (स)अरुण जेटली  (द) सुषमा स्वराज
3. जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगत राम शर्मा का 4 नवंबर 2016 को जम्मू में निधन हो गया। वे किस सरकार में उपमुख्यममंत्री रहे।
(अ) फारुख अब्दुल्ला (ब)रुबिया सईद  (स) मुफ्ती मोहम्मद सईद (द)  उमर अब्दुल्ला
4. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को किस देश के विश्वविद्यालय ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की?
(अ) नेपाल (ब)अफगानिस्तान (स) म्यांमार (द) रूस
5. जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट से निपटने हेतु वर्ष 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौता कब लागू करने की घोषणा की गई?
(अ)6 जनवरी 2016 (ब) 6 दिसंबर 2016 (स)16 नवंबर 2016 (द) 04 नवंबर 2016
6. भारतीय मूल की किस महिला को ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस वुमन ऑफ द इयर घोषित किया गया?
(अ) सीमा श्रेयस्कर  (ब) अनुपमा राघव (स) उप्पमा विर्दी (द) नेहा उप्रेती
7. कम्बोडिया के किस शासक ने अंगकोरवाट का निर्माण करवाया था?
(अ) अनंत वर्मन (ब) सूर्य वर्मन (स) चंद्र वर्मन (द) सोमेश्वर
8. किस पाल शासक ने प्रसिद्घ विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) महिपाल (ब) देवपाल (स) धर्मपाल (द) गोपाल
9. हड़प्पा सभ्यता को मानव सभ्यता के किस युग में रखा जा सकता है?
(अ)कांस्य युग (ब) नवपाषाण काल (स) लौह युग (द) पूर्व पाषाण काल
10. सिंधु लिपि के प्राचीनतम नमूने किस वर्ष  देखने को मिले?
(अ) 1813 (ब) 1853 (स) 1893 (द) 1913
11. लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं?
(अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा (ब) अप्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा (स) नामाकंन द्वारा (द) उक्त सभी
12. राष्ट्रपति लोकसभा के दो सदस्यों को निम्न का प्रतिनिधित्व देने के लिए नामित कर सकता है?
(अ) एंग्लो-इंडियन (ब) ईसाई (स) बौद्ध धर्मावलंबी (द) पारसी
13. लोकसभा में निम्नलिखित में से किसके लिए स्थान आरक्षित है?
(अ) अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) आंग्ल-भारतीय वर्ग (द) उक्त सभी
14. द्वितीय औद्योगिक नीति की घोषणा किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1 अप्रैल, 1951 (ब) 3 अप्रैल, 1954 (स) 30 अप्रैल, 1956 (द) 30 अप्रैल 1961
15. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में द्वितीय वर्ग में सम्मिलित उद्योगों की संख्या कितनी थी ?
(अ) 6 (ब) 12  (स) 18 (द) 23
16. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति के प्रथम वर्ग में शामिल उद्योग कौन सा था?
(अ) कोयला (ब) हवाई जहाज निर्माण  (स) रेल यातायात (द) सीमेंट
17. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति में प्रथम वर्ग के उद्योगों का स्वामित्व, प्रबंध एवं विकास पूर्णतया किसके अधिकार क्षेत्र में रखा गया  था?
(अ) सरकार के पास (ब) निजी क्षेत्र के पास (स) निजी क्षेत्र के पास, लेकिन आवश्यकता पडऩे पर सरकार उसे अपने हाथ में ले सकती है (द) सहकारी क्षेत्र के पास
18. खमेर रूज का संबंध किस देश से है?
(अ) चीन (ब) म्यांमार (स) कम्बोडिया (द) थाईलैण्ड
19. भारत में गन्ने की पिराई से कुल गन्ने के वजन का लगभग कितने प्रतिशत चीनी प्राप्त की जाती है?
(अ) 5 प्रतिशत (ब) 10 प्रतिशत (स) 20 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत
20. चीनी उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
21. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
22. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालचारी (द) सी.एन. अन्नादुरई
23. हिंदी के पश्चात भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) बांग्ला (द) मराठी 
24. प्राचीन काल में सोन्धर निम्र में से किसे कहा जाता था?
(अ) कर (ब) ऋण (स) मुद्रा (द) इनमें से कोई नहीं
25. उत्तरापथ स्वामी की उपाधि किसने धारण की थी?
(अ)धर्मपाल (ब)मिहिर भोज (स)पृथ्वीराज चौहान (द) महेंद्र पाल
26. निम्नलिखित में से कौन सा शहर पूर्व का मोती कहलाता है?
(अ) मिस्र (ब) इटली (स) पेरिस (द) सिंगापुर
27. मुद्रा उपार्जन में सर्वाधिक योगदान कपड़ा उद्योग का है, क्योंकि?
(अ) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत अधिक है (ब) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत कम है (स) इसके आयातों के लिए देश को किसी भी प्रकार के आयात पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है (द) इसकी लागत न्यूनतम रहती है

सही जवाब- 1.(ब) 1000 मेगावाट, 2.(अ)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 3.(स) मुफ्ती मोहम्मद सईद, 4.(अ) नेपाल, 5.(द) 04 नवंबर 2016, 6.(स) उप्पमा विर्दी, 7.(ब) सूर्य वर्मन, 8.(स) धर्मपाल, 9.(अ) कांस्य युग, 10.(ब) 1853, 11.(अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा, 12.(अ) एंग्लो-इंडियन, 13.(द) उक्त सभी, 14.(स) 30 अप्रैल, 1956, 15.(ब) 12, 16.(स) रेल यातायात, 17.(अ) सरकार के पास, 18.(स) कम्बोडिया, 19.(ब) 10 प्रतिशत, 20.(ब) द्वितीय, 21.(ब) 40 प्रतिशत, 22.(स) सी. राजगोपालचारी, 23.(स) बांग्ला, 24.(अ) कर, 25.(अ) धर्मपाल, 26.(द) सिंगापुर, 27.(ब) इसके निर्यातों के लिए आयातों पर निर्भरता बहुत कम है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news