सामान्य ज्ञान

पोल्लन्नरूवा
12-Nov-2020 12:45 PM
पोल्लन्नरूवा

पोल्लन्नरुवा शगर  उत्तर-मध्य श्रीलंका (सीलोन), महावेली नदी के तट पर स्थित है। यह प्राचीन सीलोन की राजधानी था, जो बहुत पहले उजड़ चुका था, लेकिन आधुनिक काल में इसे फिर से बसाया गया। 
368 ई. में पोल्लनरूवा सीलोन के राजाओं का निवास स्थान बना और आठवीं शताब्दी में, जब राजधानी अनुराधापुरा पर तमिलों का कब्जा हो गया, जो इसे ही राजधानी बनाया गया। 
इस क्षेत्र में धान और तंबाकू के खेतों की सिंचाई के लिए एक प्राचीन जलाशय के पुरोद्घार के बाद 20वीं शताब्दी में यहां आधुनिक शहर बसा। यहां पर एक रेलवे स्टेशन भी है। शहर में 12 वीं शताब्दी के कई मंदिर और बौद्घ इमारतें हैं। सबसे प्रमुख अवशेष 52 मीटर लंबी एक इमारत का है, जिसकी दीवारें 24 मीटर ऊंची और 3.5 मीटर मोटी हैं। यहां कई अन्य महत्वपूर्ण खंडहरों की खुदाई करके उन्हें संरक्षित किया जा रहा है।
 

नाफ्टा
उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ़्टा) कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका के बीच हुआ एक समझौता है जिसका उद्देश्य सदस्यों के बीच सामानों (माल) प्रशुल्क समाप्त करना है।
हालांकि अभी यह केवल एक समझौता है, लेकिन कई सुझाव इस संबंध में दिए गए हैं कि यूरोपीय संघ की तर्ज पर ही उत्तर अमेरिकी संघ या उत्तर अमेरिकी मुद्रा संघ को मूर्तरूप दिया जाए। लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता की कालांतर में ऐसा कोई संघ इस महाद्वीप पर जन्म लेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news