सामान्य ज्ञान

क्या होता है अनिवार्य मतदान
12-Nov-2020 12:46 PM
क्या होता है अनिवार्य मतदान


अनिवार्य मतदान का अर्थ है कि कानून के अनुसार किसी चुनाव में मतदाता को अपना मत देना या मतदान केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई वैध मतदाता, मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना मत नहीं देता है तो उसे पहले से घोषित कुछ दण्ड का भागी बनाया जा सकता है।
भारत में यह व्यवस्था पहली बार गुजरात में लागू होने जा रही है। गुजरात राज्य निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान का प्रावधान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।  गुजरात के राज्यपाल ओ.पी. कोहली द्वारा गुजरात स्थानीय प्रशासन कानून (संशोधन) विधेयक, 2011 को नवम्बर 2014 के प्रथम सप्ताह में मंजूरी देने के साथ ही अब गुजरात के निकाय चुनाव नए कानून के तहत होंगे, जिसमें अनिवार्य मतदान का प्रावधान है।   इसके साथ ही निकाय चुनाव में अनिवार्य मतदान का प्रावधान करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बना।
 गुजरात सरकार ने वर्ष 2009 में गुजरात स्थानीय प्रशासन कानून सुधार विधेयक पारित कर तत्कालीन राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल के पास मंजूरी के लिए भेजा था।   अप्रैल 2010 में कमला बेनीवाल ने कुछ सुझावों के साथ विधेयक को लौटा दिया।   उन्होंने महिला आरक्षण पर तो सहमति जताई, लेकिन नागरिकों पर अनिवार्य मतदान थोपने को संविधान विरोधी करार दिया था।   केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद गुजरात के राज्यपाल बने ओम प्रकाश कोहली ने करीब चार साल से लंबित अनिवार्य मतदान और महिला आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। 

वैलेंसिया
वैलेंसिया, वैलेंसियाई समुदाय, वैलेंसिया की भूमि, या वैलेंसिया क्षेत्र स्पेन का एक स्वायत्तशासी समुदाय है, जो राजशाही के पूर्व में स्थित है। इस समुदाय क्षेत्र की जनसंख्या है 47 लाख और यहां की राजधानी और सबसे बड़ा महानगर है, वैलेंसिया, जिसकी जनसंख्या है 8 लाख।
वैलेंसिया, वैलेंसिया प्रांत की भी राजधानी है। दूसरा सबसे बड़ा नगर है एलिसांट, जनसंख्या 3.2 लाख और यह एलिसांट प्रांत की राजधानी है। एल्ची नगर, जनसंख्या 2.15, एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। कैस्टिलन, जनसंख्या 1.7 लाख, कैस्टिलन प्रांत की राजधानी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news