सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 नवंबर
12-Nov-2020 12:49 PM
हर दिन हॉट सीट 12 नवंबर

1. हेल्थकेयर सेक्टर की वैश्विक कंपनी एबॉट ने भारत में अपना पहला पोषण शोध एवं विकास केंद्र भारतीय हेल्थकेयर कंपनी बायोकॉन की सब्सिडियरी सिंजेन के साथ मिलकर कहां खोला है?
(अ) लखनऊ (ब) दिल्ली (स) बेंगलुरु (द) धनबाद
2. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस खतरनाक बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल किया है?
(अ) एड्स (ब) क्षय रोग (स) मधुमेह (द) कैंसर
3. संसद के किसी सदस्य की सदस्यता तब समाप्त समझी जाती है यदि वह बिना सदन को सूचित किए अनुपस्थित रहता है?
(अ) 60 दिन (ब) 90 दिन (स) 120 दिन (द) 150 दिन
4. एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
(अ) एक बार (ब) दो बार (स) तीन बार (द) चार बार 
5. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं?
(अ) चुनाव (ब) संसद (स) उच्चतम न्यायालय  (द) उपराष्ट्रपति
6. संघ और राज्यों की विधायी संबंधों का संचालन किन सूचियों के आधार पर किया जाता है?
(अ) संघ सूची (ब) राज्य सूची (स) समवर्ती सूची (द) इनमें से सभी 
7. पनामा नहर जलमार्ग व्यापार की दृष्टि से स्वेज नहर जलमार्ग की तुलना में कम महत्वपूर्ण है, क्योंकि?
(अ) पनामा नहर लंबाई में छोटी है (ब) पनामा नहर समतल भूमि पर नहीं है (स) घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर जलमार्ग के द्वारा नहीं होता है (द) पनामा नहर में जलपाश बने हुए हैं 
8. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को निम्नलिखित में से किस राज्य में काल वैशाखी के नाम से जाना जाता है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) पश्चिम बंगाल
9. एर्डकुण्डे निम्नलिखित में से किस विद्वान की रचना है?
(अ) कार्ल रिटर (ब) ब्लॉश (स) रैटजैल (द) रिचथोपेन 
10. खिलाफत आंदोलन के नेता कौन थे?
(अ)मोहम्मद अली (ब) शौकत अली (स) मोहम्मद अली और शौकत अली (द) शौकत अली और उस्मान अली
11. किस वर्ष भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने केन्द्रीय विधान सभा मेें बम फेंका?
(अ)1925 में (ब) 1927 में (स) 1924 में (द) 1929 में
12. फेडरल ऑफ इंडिया की स्थापना की व्यवस्था 1935 के एक्ट के अन्तर्गत की गई थी। भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश सर मौरिस ग्वायर की अध्यक्षता में इस न्यायालय ने किस वर्ष से कार्य प्रारम्भ किया?
(अ)1935 (ब) 1936 (स) 1937 (द) 1938
13. भारत में विनिवेश आयोग की स्थापना की गई थी?
(अ) अगस्त, 1992 ई. में (ब) अगस्त, 1995 ई. में (स) अगस्त, 1996 ई. में (द) मार्च, 1998 ई. में
14. निवेश की दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था का निम्नलिखित में से सबसे बड़ा उद्योग कौन सा है?
(अ) चाय (ब) सीमेंट (स) लौह इस्पात (द) पटसन
15. बोकारो स्टील प्लांट निम्नलिखित में से किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया है?
(अ) रूस (ब) फ्रांस (स) ग्रेट ब्रिटेन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
16. किस नगर को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में जाना जाता है?
(अ) गुडग़ांव (ब) बेंगलुरु (स) जयपुर (द) सलेम 
17. किसान क्रेडिट कार्ड योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
(अ) 1991 (ब) 1996 (स) 1998 (द) 2000 
18. भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भारत का सालिसिटर जनरल (स) भारत का मुख्य न्यायाधीश (द) सर्वोच्च न्यायालय का रजिस्टार जनरल
19. विश्व का सबसे गहरा गर्त चैलेंजर गर्त स्थित है?
(अ) फिजी के निकट (ब) गुआम द्वीपमाला के निकट (स) जापान के पूर्वी तट पर (द) फिलीपीन्स के पूर्वी तट पर
20. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
21. 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री रहे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
22. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री(ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
23. निम्नलिखित में से किस प्रवाल भित्ति है?
(अ) जीवों द्वारा निर्मित एक समूह (ब) समुद्री जीवों द्वारा निर्मित भित्ति (स) आस्ट्रेलिया के निकट स्थित एक गर्त (द) आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर पाया जाने वाला एक घास
24. वस्तु की मात्र बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा?
(अ) आयतन (ब) भार (स) द्रव्यमान (द) घनत्व
25. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
26. भारत में लोहा एवं इस्पात का उत्पादन मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों से ही प्राप्त क्यों किया जाता है?
(अ)संयंत्रों की स्थापना हेतु विशाल धनराशि की आवश्यकता होती है (ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों (स) निजी क्षेत्र के संयंत्र अधिक लाभ नहीं कमाते हैं (द)उत्पादन में अधिकतर विदेशी सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता होती है

सही जवाब- 1.(स) बेंगलुरु, 2.(ब) क्षय रोग, 3.(अ) 60 दिन, 4.(ब) दो बार, 5.(स)उच्चतम न्यायालय, 6.(द)इनमें से सभी, 7.(स) घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर जलमार्ग के द्वारा नहीं होता है, 8.(द) पश्चिम बंगाल, 9.(अ) कार्ल रिटर, 10.(स) मोहम्मद अली और शौकत अली, 11.(द) 1929 में, 12.(स) 1937, 13.(स) अगस्त, 1996 ई. में, 14.(स) लौह इस्पात, 15.(अ) रूस, 16.(ब) बेंगलुरु,  17.(स) 1998,18.(अ)भारत का महान्यायवादी, 19.(ब) गुआम द्वीपमाला के निकट, 20.(अ) राष्ट्रपति, 21.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 22.(द) कैबिनेट मंत्री, 23.(ब) समुद्री जीवों द्वारा निर्मित भित्ति, 24.(द) घनत्व, 25.(ब) बौद्ध धर्म, 26.(ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news