सामान्य ज्ञान

फरीदाबाद
18-Nov-2020 9:33 PM
फरीदाबाद

फऱीदाबाद शहर, दक्षिणी पूर्वी हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित कर दिया है। 15 अगस्त 1979 में यह हरियाणा का 12वां जि़ला बना। आज फऱीदाबाद अपने उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। समय के साथ यहां की आबादी बढ़ती गई और इसका औद्योगिकरण होता गया। अब यहां पर अनेक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हो चुकी है। हरियाणा की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा फरीदाबाद से ही आता है। यह दिल्ली से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित कर दिया है।

वर्ष 1607 में जहांगीर के खज़़ांची शेख़ फऱीद द्वारा दिल्ली-आगरा मार्ग की सुरक्षा हेतु स्थापित इस शहर को 1867 में नगरपालिका बनाया गया। उनका मक़्सद यहां से गुजरने वाले राजमार्ग की रक्षा करना था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। फऱीद ने यहां एक कि़ला, एक तालाब तथा एक मस्जिद बनवाई। बाद में यह बल्लभगढ़ के शासक के पास उसकी जागीर के तौर पर रहा। यहां के शासकों ने सन् 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में महत्व पूर्ण भाग लिया, जिस कारण से अंग्रेज़ों ने फऱीदाबाद को अपने अधिकार में ले लिया। सन् 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय फऱीदाबाद अविकसित क्षेत्र था। देश के विभाजन के बाद पश्चिमी पंजाब व उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत से विस्थापित परिवार फऱीदाबाद में आकर बस गए। इन लोगों ने इस नगर में व्यापक स्तर पर उद्योग- धंधे स्थापित करके इसे औद्योगिक नगरी का गौरव प्रदान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news