सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 22 नवंबर
22-Nov-2020 12:26 PM
हर दिन हॉट सीट 22 नवंबर

1. भारत में कहां पर अत्यंत दुर्लभ सफेद पेट वाले बगुले के घोंसले के शिकार की खोज की गई है?
(अ) नमदाफा टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश (ब) पाखुई टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश (स) मानस टाइगर रिजर्व, असम (द) पलामू टाइगर रिजर्व, झारखंड
 2. किस पोस्ट के लिए विपक्ष के एक नेता का अभाव चयन को प्रभावित करेगा?
(अ) केंद्रीय जांच ब्यूरो चीफ (ब) केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (स) केंद्रीय जांच ब्यूरो चीफ और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (द) इनमें से कोई नहीं 
3. चैंपियंस टेनिस लीग को किस देश मे खोला जा रहा है?
(अ) अमरीका (ब) स्पेन (स)भारत (द) चीन
4. हाल ही में किस खिलाड़ी ने चीन ओपन सुपर सीरीज पुरुषों का एकल खिताब जीता है ?
(अ) आदित्य जोशी (ब) चेतन आनंद (स) किदाम्बी श्रीकांत (द) पारुपल्ली कश्यप  
5. दक्षिण गंगोत्री क्या है? 
(अ) प्रायद्वीपीय भारत की एक नदी (ब) भारतीय नौसेना का युद्धक जलपोत (स) उत्तरी धु्रव में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (द) अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र
6. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) भारत के क्षेत्रफल का 29.3 प्रतिशत भाग पर्वतीय है (ब) भारत के क्षेत्रफल का 27.7 प्रतिशत भाग पठारी है (स) भारत के क्षेत्रफल का 48.0 प्रतिशत भाग मैदानी है (द) इनमें से कोई नहीं
7. भारत के उत्तर के मैदान से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) उत्तर का विशाल मैदान गंगा, ब्रह्मपुत्र और सतलज नदियों का मैदान है (ब) यह नवनिर्मित मैदानी प्रदेश है (स) इस मैदान की मिट्टी चरनोजम प्रकार की है (द) इस मैदान में मिट्टी का निक्षेपण 400 मीटर से 3000 मीटर की गहराई तक है
8. जम्मू-कश्मीर राज्य का वह हिस्सा, जिस पर चीन का अधिकार है, क्या कहलाता है?
(अ) गिलगिट क्षेत्र (ब) छो-मोरारी क्षेत्र (स) सियाचिन क्षेत्र (द) अक्साईचिन 
9. भारत का एकमात्र शीत मरुस्थल निम्नलिखित में से कौन सा  है?
(अ) लद्दाख (ब) पूर्वी कामेंग (स) लाचेन (द) चम्बा
10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) भारत का दक्षिणी बिंदु पिगमेलियन प्वाइंट है (ब) भारत की समुद्री सीमा की लंबाई 7516.5 किमी है (स) पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है (द) उक्त सभी
11. पटना का स्थानीय समय?
(अ) भारतीय मानक समय से आगे है (ब) भारतीय मानक समय से पीछे है (स) वही है, जो भारतीय मानक समय है (द) भारतीय मानक समय से संबंधित नहीं है
12. दीव स्थित है?
(अ) कच्छ की खाड़ी में (ब) खंभात की खाड़ी में (स) मन्नार की खाड़ी में (द) बंगाल की खाड़ी में
13. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?
(अ) न्यू मूर (ब) लक्षद्वीप (स) गंगा सागर (द) रामेश्वरम
14. लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है?
(अ) 26 (ब)36 (स)37 (द) 43
15. स्वतंत्रता के पूर्व कौन सा भारतीय क्षेत्र काला पानी के नाम से जाना जाता था?
(अ) लक्षद्वीप(ब) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (स) दीव (द) अलियाबेट व खदियाबेट
16. ककोलत जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है?
(अ) नवादा (ब) रोहतास (स) कटिहार (द) भागलपुर
17. निम्नलिखित में से कौन सा कारक कोहरा निर्माण में सहायक नहीं होता?
(अ) उच्च आपेक्षिक आद्र्रता (ब) दैनिक तापान्तर में कम अंतर (स) शीत ऋतु (द) तीव्र विकिरण
18. वायु का निम्नतम तापक्रम किस समय में अंकित किया जा सकता है?
(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व (ब) अद्र्धरात्रि में (स) प्रात: 3 बजे (द) किसी समय
19. वायुमंडलों को कितने मंडलों में बांटा गया है?
(अ) दो (ब) तीन (स) पांच (द) सात
20. हवा किस प्रकार से गर्म होती है?
(अ) विकिरण (ब) संचालन (स) संवहन (द) उक्त सभी
21. क्षोभमंडल के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
(अ) यह वायमंडल की सघनतम परत है (ब) बादलों का निर्माण क्षोभमंडल में ही होता है (स) क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है (द) इनमें से कोई नहीं
22. क्षोभमंडल एवं समतापमंडल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
(अ)समताप सीमा (ब)क्षोभ सीमा (स)मध्य सीमा (द)बाह्य सीमा
23. परिवर्तन मंडल या क्षोभमंडल में तापमान?
(अ) ऊंचाई के साथ घटता है (ब) ऊंचाई के साथ बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) पहले घटता है फिर बढ़ता है 
24. नींबू का कैंकर रोग किससे होता है?
(अ) कवक (ब) जीवाणु (स) विषाणु (द) निमेटोड्स
25. मिलीबग किस फसल से संबंधित है?
(अ) सरसों (ब) गेहूं (स) आम (द) बैगन
26. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के अंतराल में होता है?
(अ) 2 वर्ष बाद (ब) 3 वर्ष बाद (स) 4 वर्ष बाद (द) 6 वर्ष बाद
27. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम साहित्यकार किस भाषा के थे?
(अ)हिंदी साहित्य के (ब)बांग्ला साहित्य के (स) कन्नड़ साहित्य के  (द) मलयालम साहित्य के 

सही जवाब- 1.(अ)नमदाफा टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश, 2.(अ) केंद्रीय जांच ब्यूरो चीफ, 3.(स)भारत, 4.किदाम्बी श्रीकांत, 5.(स) उत्तरी धु्रव में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, 6.(स)भारत के क्षेत्रफल का 48.0 प्रतिशत भाग मैदानी है, 7.(स) इस मैदान की मिट्टी चरनोजम प्रकार की है, 8.(द) अक्साईचिन, 9.(अ) लद्दाख, 10.(स) पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है,11.(अ) भारतीय मानक समय से आगे है, 12.(ब) खंभात की खाड़ी में, 13.(द) रामेश्वरम, 14.(ब)36, 15.(ब)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 16.(अ) नवादा, 17.(ब) दैनिक तापान्तर में कम अंतर, 18.(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व, 19.(स) पांच, 20.(द) उक्त सभी, 21.(स) क्षोभमंडल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है, 22.(ब) क्षोभ सीमा, 23.(अ) ऊंचाई के साथ घटता है, 24.(ब) जीवाणु, 25.(अ) सरसों, 26.(स) 4 वर्ष बाद ,27.द) मलयालम

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news