ताजा खबर

एंटनी ब्लिंकन अगले अमेरिकी विदेश मंत्री, जॉन कैरी होंगे विशेष दूत
24-Nov-2020 9:05 AM
एंटनी ब्लिंकन अगले अमेरिकी विदेश मंत्री, जॉन कैरी होंगे विशेष दूत

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने शासन के लिए मंत्रियों की नियुक्ति शुरु कर दी है। इस क्रम में एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री बनाए जाने की खबर है। वहीं जॉन कैरी को क्लाइमेट चेंज पर विशेष दूत बनाया जा सकता है।

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन अपनी कैबिनेट में होने वाली नियुक्तियों की जल्द ही घोषणा करेंगे और इससे पहले यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 58 वर्षीय ब्लिंकेन ने बराक ओबामा प्रशासन के दौरान उप विदेश मंत्री उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के तौर पर कार्य किया है। वह बाइडन के 2020 के राष्ट्रपति अभियान के लिए एक विदेश नीति सलाहकार भी हैं।

यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में अपनी हार को स्वीकार करने से मना कर दिया है। उन्होंने बिडेन और उनकी पार्टी पर चुनावी गिनती में धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया है। अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को पूर्ण बहुमत मिला है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिडेन ने पहले से विदेश मंत्री के लिए एंटनी ब्लिंकेन को चुनाव कर लिया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिडेन की कैबिनेट में किसे कौन सा पद मिलेगा, इसकी पहली घोषणा 24 नवंबर यानी मंगलवार यानी आज होने की उम्मीद है।

बिडेन के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लैन ने रविवार को एबीसी न्यूज को बताया कि इस सप्ताह मंगलवार को राष्ट्रपति की कैबिनेट की नियुक्तियों के बारे में पहली घोषणा की जाएगी। यानी बिडेन कैबिनेट के शुरुआती मंत्रियों के बारे में मंगलवार को घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के बाद, बिडेन ने वादा किया है कि उनका मंत्रिमंडल अमेरिका की तरह दिखेगा और देश के आधुनिक राजनीतिक इतिहास में सबसे विविध होगा। (एजेंसी)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news