ताजा खबर

बीरगांव निगम नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस छोड़ी, सत्यनारायण पर लगाए आरोप
26-Nov-2020 5:37 PM
बीरगांव निगम नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस छोड़ी, सत्यनारायण पर लगाए आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर।
बीरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भीखमलाल देवांगन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और उनके पुत्र पंकज शर्मा पर विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाया है, और कहा कि उनके पास गिड़गिड़ाने के बाद भी छोटा सा काम नहीं हो रहा है।  

बीरगांव नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष भीखमलाल देवांगन ने कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पांच साल पहले मेरे वार्ड के लोगों ने विश्वास कर जितवाया था। पार्षद बनने के बाद जनता के मुलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उन पर है।

देवांगन ने कहा कि कई बार बोलने के बाद भी विधायक और उनके पुत्र पंकज शर्मा के रहते कोई भी काम समय पर नहीं होता है। पिछले दो साल से विधायक और उनके पुत्र के नेतृत्व में नगर निगम का संचालन हो रहा है। हाल यह है कि वे अपने वार्ड के छोटे से छोटा काम नहीं करा पा रहे हैं। जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, और सभापति भी कांग्रेस के हैं। 

भीखमलाल ने ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल देवांगन पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे कोई भी आयोजन की सूचना उन्हें नहीं देते हैं। विधायक ने चुनाव जीतने के लिए झूठे-झूठे वादे कर वोट हासिल किए थे, लेकिन वे सब भुल गए हैं। इन सब कारणों के चलते उन्हें पद छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news