ताजा खबर

कांग्रेस संगठन में फेरबदल की तैयारी,कई नाम तय किए गए
01-Dec-2020 6:55 PM
कांग्रेस संगठन में फेरबदल की तैयारी,कई नाम तय किए गए

निगम मंडल में नियुक्ति के लिए जल्द एक और बैठक

रायपुर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की बैठक में संगठन में फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों के नाम तय किए गए हैं।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि निगम-मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जल्द फिर बैठक होगी। बताया गया कि कई ब्लाक अध्यक्ष बदले जाने हैं। इसके अलावा कई नेताओं को निगम मंडल में जगह दी गई है। उनकी जगह संगठन में नियुक्ति की जाएगी। बैठक में नाम तय किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक निगम-मंडलों के लिए नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। इन नामों पर फिर से विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर के साथ ही संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news