राष्ट्रीय

पंजाब के सीएम ने दो किसानों की मौत पर 5-5 लाख सहायता की घोषणा की
03-Dec-2020 4:48 PM
पंजाब के सीएम ने दो किसानों की मौत पर 5-5 लाख सहायता की घोषणा की

चंडीगढ़, 3 दिसंबर| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को दो किसानों -- गुरजंत सिंह और गुरबचन सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। इन दो किसानों की मौत नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान हुई थी। मुख्यमंत्री ने किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

मानसा जिले के बछोना गांव के किसान गुरजंट सिंह की दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि मोगा जिले के भिंडर खुर्द गांव के गुरबचन सिंह (80) की बुधवार को मोगा में ही विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news