सामान्य ज्ञान

ओडोनेट क्या है
08-Jan-2021 12:37 PM
ओडोनेट क्या है

ओडोनेट एक प्रकार का जलीय कीट  है। हाल ही में इसकी एक   दुर्लभ प्रजाति  भारत के पश्चिमी घाट के दक्षिणी भागों मिली है।  इस प्रजाति का लार्वा अपने निवास स्थान के उपयोग के लिए पेड़ में छेद करने के लिए जाना जाता है। 
यह प्रजाति संभवत: दक्षिणी पश्चिमी घाट में सदाबहार और अर्ध-सदाबहार जंगलों के पेड़ों के छेदों में पैदा हुई है।  पश्चिमी घाट जैव विविधता के लिए एक विख्यता क्षेत्र है। ओड़ोनेट की कई प्रजातियों के दुनिया भर में एक प्रजनन वास के रूप में, फाइटोटेलमाटा (प्लांट से निकले जल) का उपयोग करने के लिए जाना जाता है.।
ओड़ोनेट मुख्य रूप से जलीय कीट समूह हैं।  ये नदी तट क्षेत्र, बारहमासी नदियों और घास के मैदान के साथ सभी नदी रिजर्व के प्रमुख क्षेत्रों में ये पनपते हैं। इस तरह का मौसम उनके लिए ज्यादा अनुकूल माना जाता है। 
 

केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान
भारत सरकार ने जर्मन सरकार के सहयोग से 1968 में केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, कोलकाता की स्थापना की थी। इस संस्थान के तीन प्रभाग हैं- प्रशिक्षण, अनुसंधान और विकास। प्रशिक्षण प्रभाग देश में व्यासायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण से संबद्घ कार्यपालक अधिकारियों और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देता है। 
अनुसंधान प्रभाग व्यावसायिक प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में समस्यामूलक अध्ययन करता है और विकास प्रभाग औद्योगिक प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए निर्देशात्मक सामग्री और सहायक सामग्री/मॉडलों का विकास और वितरण करता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news