सामान्य ज्ञान

लद्दाख पर्वत श्रृंखला
09-Jan-2021 1:05 PM
लद्दाख पर्वत श्रृंखला

लद्दाख पर्वत श्रृंखला कराकोरम श्रंृखला का एक हिस्सा है, जो उत्तरी पाकिस्तान में श्योक नदी के उद्गम स्थल से शुरू होकर उत्तरी भारत से गुजरता हुआ 370 किमी दक्षिण-पूर्व दिशा में तिब्बत (चीन) सीमा तक फैला हुआ है। लगभग 6 हजार 100 मीटर का शीर्ष रेखा वाली यह श्रंृखला सिंधु नदी के पूर्वोत्तर तट के समानांतर स्थित है। उत्तरी पाकिस्तान में सिंधु नदी के दक्षिण-पूर्व में स्थित देवसई पहाडिय़ों को कभी-कभी इस श्रंृखला का हिस्सा मान लिया जाता है।

अंग्रेज़ाबाद
अंग्रेजाबाद एक शहर है जो  इंग्लिश बाजार भी कहलाता है। महानंदा नदी के पश्चिमी किनारे पर उत्तर मध्य-पश्चिम बंगाल राज्य में यह स्थित है। यह शहर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की रेशम फैक्ट्रियों (व्यापार केंद्र) के लिए 1676 में चुना गया था। यहां पर डच और फ्रांसीसी बस्तियां भी थीं। अंग्रे$जाबाद रेल और सडक़ का एक प्रमुख केंद्र है। इसके साथ ही रेशम और कृषि उत्पादों का भी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। 1869 में नगरपालिका बने इस शहर के पास ही एक रेशम उत्पादन केंद्र है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news