सामान्य ज्ञान

कौन था प्लिनी
15-Jan-2021 1:14 PM
कौन था प्लिनी

प्लिनी एक प्रमुख रोमन भूगोलवेत्ता था। प्रथम शताब्दी के रोमन विद्वान, वैज्ञानिक, दार्शनिक व इतिहासकार गुइस प्लिनस जो कि  प्लिनी द एल्डर  के रूप में अधिक ख्यात हैं, ने यमुना को जोमेनस कहा है जो मेथोरा और क्लीसोबोरा के मध्य बहती थी।
विश्वकोशीय ग्रंथों में प्राचीन रोमवासी प्लिनी की कृति  नैचुरल हिस्ट्री हमारी विश्वकोश की आधुनिक अवधारणा के अधिक निकट है। यह मध्य युग का उच्च आधिकाधिक ग्रंथ है। यह 37 खंडों एवं 2493 अध्यायों में विभक्त है जिसमें ग्रीकों के विश्वकोश के सभी विषयों का सन्निवेश है। प्लिनी के अनुसार इसमें 100 लेखकों के 2 हजार ग्रंथों से संगृहीत 20 हजार तथ्यों का समावेश है। सन् 1536 से पूर्व इसके 43 संस्करण प्रकाशित हो चुके थे। इस युग की एक प्रसिद्ध कृति फ्रांसीसी भाषा में 19 खंडों में प्रणीत (सन् 1360) बार्थोलोमिव द ग्लैंविल का ग्रंथ  डी प्रॉप्रिएटैटिबस रेरम  था। सन् 1495 में इसका अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित हुआ तथा सन् 1500 तक इसके 15 संस्करण निकल चुके थे। 

 

खाद्य पदार्थों में लौह तत्व की मात्रा

खाद्य पदार्थ  (प्रति सौ ग्राम) लौह तत्व (मिलीग्राम)
मूंग की दाल 8.4
चने की दाल 8.9
गुड़ 11.4
मैथी का साग 16.9
पालक 5.0
चौलाई का साग 21.4
मंंूगफली 1.6
अण्डा 2.1
मछली 2.3
सोयाबीन 11.3
ज्वार 6.2
काजू 5.0
तिल 10.5
करेला 9.4
गेहंू 5.3
बाजरा 8.8
मटर 4.4
-----

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news