सामान्य ज्ञान

अफगानिस्तान की पहली जिला प्रमुख
20-Jan-2021 12:27 PM
अफगानिस्तान की पहली जिला प्रमुख

जमीला बायेज को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल प्रांत के जिला एक का पुलिस प्रमुख  नियुक्त किया गया है।   इस नियुक्ति के साथ ही वह  अफगानिस्तान की पहली महिला जिला पुलिस प्रमुख बन गईं हैं।  काबुल प्रांत के  जिला एक  में राष्ट्रपति महल के साथ कई मंत्रियों के घर हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान का सेंट्रल बैंक और सोने का मुख्य बाजार भी है।
 जमीला बायेज अफगान पुलिस बल में तीन दशकों से भी पहले शामिल हुई थीं। वह इस नियुक्ति के पहले काबुल के पुलिस बल में कर्नल हैं। जमीला बयाज की नियुक्ति  यह बताती है कि वर्ष 2001 में तालिबान को सत्ता से बाहर कर देने के बाद, अफगानी समाज में महिलाओं की स्थित सुधर रही है।
 काबुल प्रांत कुल 22 जिलों में बांटा हुआ है। हर एक अंक जिले का नाम बताता है और वह महत्व के लिहाज से आरोही कर्म में व्यवस्थित है।

फासीवाद
फासीवाद या फ़ासिस्टवाद (फ़ासिज़्म) इटली में बेनितो मुसोलिनी द्वारा संगठित फ़ासिओ डि कंबैटिमेंटो का राजनीतिक आंदोलन था जो मार्च, 1919 में प्रारंभ हुआ। इसकी प्रेरणा और नाम सिसिली के 19वीं शती के क्रांतिकारियों-फासेज़-से ग्रहण किए गए। मूल रूप में यह आंदोलन समाजवाद या साम्यवाद के विरुद्ध नहीं, अपितु उदारतावाद के विरुद्ध था।
इसका उद्भव 1914 के पूर्व के समाजवादी आंदोलन (सिंडिकैलिज़्म) में ही (जो फ्रांसीसी विचारक जाज़ेंज सारेल के दर्शन से प्रभावित था) हो चुका था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news