राष्ट्रीय

बगैर दर्शकों के भी टोक्यो ओलंपिक आयोजित किया जा सकता है
23-Jan-2021 7:41 PM
बगैर दर्शकों के भी टोक्यो ओलंपिक आयोजित किया जा सकता है

बीजिंग, 23 जनवरी | विश्व आईएएएफ के अध्यक्ष सेबस्टियन न्यूबोल्ड कोए ने 22 जनवरी को एक साक्षात्कार में कहा कि यदि बंद मैच टोक्यो ओलंपिक के आयोजन की पूर्व शर्त है, तो उनका मानना है कि लोग स्वीकार कर सकते हैं। महामारी के प्रकोप से 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा है। अभी तक पूरी दुनिया में कोविड-19 का असर मिटा नहीं है, जिससे टोक्यो ओलंपिक के आयोजन के लिए अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

कोए ने कहा कि उन्हें दर्शक पसंद है और गर्म माहौल भी पसंद है, लेकिन यदि केवल बंद मैच से मैच का सुभीतापूर्ण रूप से आयोजन किया जा सकता, तो लोग भी स्वीकार कर सकते हैं।

कोए ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस साल हमारे पास वैक्सीन है। आगामी कई महीनों में लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी। ओलंपिक के आयोजन में 6 महीने शेष हैं। खिलाड़ी अभी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं।

लेकिन कोए ने जोर दिया कि वैक्सीन सभी समस्याओं का हल नहीं कर सकता। वैक्सीन ने हमें आशा दी है, फिर भी हमें केवल वैक्सीन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।  (आईएएनएस)

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news