राष्ट्रीय

मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की पहली प्रतिमा का अनावरण
24-Jan-2021 8:43 AM
मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की पहली प्रतिमा का अनावरण

मुंबई, 24 जनवरी | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब केशव ठाकरे के निधन के लगभग नौ साल बाद उनकी पहली कांस्य प्रतिमा का अनावरण यहां शनिवार को किया गया। ठाकरे की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का अनावरण फूलों की बौछार, तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल की थाप के साथ उनके बेटे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया।

दक्षिण मुंबई में कोलाबा के निकट एक प्रमुख स्थान प्रतिमा का अनावरण हुआ। महाराष्ट्र के लोगों के बीच लोकप्रिय नेता रहे बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा को राज्य को समर्पित करने के ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

नौ फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा, 11 फीट ऊंचे आधार पर स्थापित की गई। इस प्रतिमा को मूर्तिकार शशिकांत वाडके ने बनाया है, जिन्होंने कहा कि उन्होंने दिवंगत दिग्गज नेता के चेहरे के सही भाव का अंदाजा लगाने के लिए बालासाहेब ठाकरे के सैकड़ों फोटो और वीडियो देखे थे।

इस दौरान उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि के साथ ही पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ने मौजूदगी दर्ज कराई।

इसके साथ ही अनावरण समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, राज्य के राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस (विधानसभा) और प्रवीण दरेकर (विधान परिषद) शामिल हुए।

--आईएएनएस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news