राष्ट्रीय

बिहार : जदयू कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी से मिले लोजपा विधायक, चर्चा तेज
26-Jan-2021 6:29 AM
बिहार : जदयू कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी से मिले लोजपा विधायक, चर्चा तेज

पटना, 26 जनवरी | बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह के सोमवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष तथा बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि सिंह जदयू नेता चौधरी को पुराना मित्र बता रहे हैं। लोजपा के मटिहानी क्षेत्र से लोजपा के विधायक राजुकमार सिंह सोमवार को मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की और दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सिंह ने पत्रकारों को इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकालने की नसीहत देते हुए चौधरी को पुराना मित्र बता दिया।

िंसंह ने हालांकि एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वे राजग में हैं। बिहार में राजग के नीतीश कुमार नेता हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी नेता हैं। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना किए जाने संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान क्या बोलते हैं और नीतीश कुमार को लेकर क्या टिप्पणी करते हैं इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमां खां जदयू में शामिल हो गए हैं। इसके बाद लोजपा के एकमात्र विधायक सिंह के जदयू नेता चौधरी से मिलने के बाद चर्चा का राजनीतिक बाजार गर्म है।

बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को 43 सीटें मिली थी, लेकिन जमां खां के जदयू में शामिल हो जाने के बाद जदयू के विधायकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

सिंह बिहार चुनाव में बेगूसराय के मटिहानी सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने जदयू के विधायक रहे बोगो सिंह को हराया था। बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।

--आईएएनएस

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news